आपको देश की कसम
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
प्रिय देशवासियों
आपको देश की कसम
अपने बच्चों को
देशभक्त बनाएं
उन्हें देश से प्रेम
करना सिखाएं देशप्रेम है
कर्तव्यों को इमानदारी से निभाना
मेहनत करके आगे बढ़ना
देश के प्रति निष्ठा निभाना
अपनी संस्कृति को
संभाल कर रखना
ईश्वर में विश्वास रखना
पड़े जरुरत तो सांसारिकता
को ताक पर रखना
आध्यात्मिकता की
अलख उनमें जगाना
अपने देश के बच्चों को
पहला प्रेम देश से करना सिखाना
देश है सबसे बड़ा
देश से बढ़कर नहीं कोई खड़ा
देश ही सबको देता है
सारे सुख, सुविधाएं
देती है देश भक्ति
मात-पिता सी शक्ति
देश का संबल है धर्म ध्वजाएं
देश में सांस्कृतिक चेतना जगाएं
आध्यात्म की ध्वजा फहराएं
भारत का हर बालक हर बाला
स्वयं को देश का सैनिक समझे
मन में यह भाव जगाएं
तिरंगे से पहला प्यार करना सिखाएं
हर मन में बसे तिरंगा
हर...



















