आवाज
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
सशक्त बनो शक्तिशाली बनो,
लक्ष्मीबाई तलवार की धार बनो
एक हाथ में पुस्तक हो,
दूसरे मे तलवार सा हथियार भी हो।
यह वक्त न बहस, मोमबत्ती का,
यह समय हे हाथो मे हथियारो का,
अब क्लास लगा दो बालिकाओ की,
अब दे दो छूट महिलाओं को,
बालिकाओ को उन किशोरीयो की,
अपनी सुरक्षा और मान सम्मान की।
तलवार सीखे, वह बंदूक सीखे,
वह अत्याचारीयो पर वह भारी बने,
तन और मन से शक्तिशाली बने।
फांसी के फंदो पर झूला दो उन्हें,
जो अत्याचार करे जो जुल्म करे।
कोई भी धर्म मजहब का हो,
कोई भी रिश्ते नाते हो।
ना छोडो अत्याचारो को
इन राक्षस दानव दुष्टो को,
नही दया दिखाओ इन दानवो पर
भूखे ही मरने दो इन राक्षसो को,
यह हर महिलाओ की आवाज भी है,
यह हर बालिकाओ की ललकार भी है।
परिचय : किरण पोरवाल
पति : विजय पोरवाल
निवासी : सांवेर रोड उज्जैन...



















