गणतंत्र दिवस
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
गणतंत्र दिवस हम मना रहे,
लहर लहर लहराए तिरंगा
देशप्रेम की अलख जगी है,
भारत की हर साँस तिरंगा।
भारत की सीमाएँ,
रक्षित बनी रहें सदा,
भारत की सेना के बल,
लहराए तिरंगा सदा सदा।
चाहे बम हो या मिसाइल,
या चाहे हनुमान-गदा
भारत की दसों दिशाएं
रक्षित रहें सदा सदा।
भारत की सीमाओं का,
होता जाए विस्तार सदा
वैदिक युग का,
हिंद महासागर,
जो आर्यावर्त की मूल धरा।
अमर रहे, सम्मानित,
भारत का संविधान सदा
बन जाए हमारी गीता,
भारतवासी का ज्ञान सदा।
देववाणी, सनातन संस्कृति
कर्तव्य भाव का ध्यान सदा
उपनिषदों की व्याख्या हो,
वेदों का हो मान सदा।।
परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
निवासी : सिलिकॉन सिटी इंदौर (मध्य प्रदेश)
वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका)
शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी,...