आओ माँ कुष्माण्डा
डॉ. कोशी सिन्हा
अलीगंज (लखनऊ)
********************
काषाय कल्मष सब जिनसे हैं हारे
हे कुष्माण्डा देवी, आओ हमारे द्वारे
नवरातों में तेरे भक्त लगाते गुहारे
शैलजा भवानी आओ हमारे द्वारे
कर जोड़ करें हम विनती तिहारे
दु:ख क्लेश सब मिटा दे तू हमारे
जय माता दी, कह, भक्त बुलाते सारे
गिरिजा भवानी, आओ हमारे द्वारे
शक्ति, स्फूर्ति, ज्योति तेरे ही सहारे
क्षमा ज्ञान, दया मातु तेरे ही आधारे
शत्रु-दल का करे तू ही तो संहारे
हे माता पार्वती, आओ हमारे द्वारे
स्वागत हेतु लाये हैं नैवेद्य हम सारे
आकर बढा जगदम्बिके मान हमारे
करुणामयी ! हम हाथ हैं देखो पसारे
मातेश्वरी!आ भी जाओ हमारे द्वारे।
परिचय :- डॉ. कोशी सिन्हा
पूरा नाम : डॉ. कौशलेश कुमारी सिन्हा
निवासी : अलीगंज लखनऊ
शिक्षा : एम.ए.,पी एच डी, बी.एड., स्नातक कक्षा और उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन
साहित्य सेवा : दूरदर...



















