जय जवान! जय किसान!
विरेन्द्र कुमार यादव
गौरा बस्ती (उत्तर-प्रदेश)
********************
जय हिंदुस्तान! जय किसान, आप हो भारतवर्ष की शान।
आबाद रहे सदा देश हिंदुस्तान, हरा-भरा रहे सदा खेत-खलिहान।
किसान को कर्ज लेने की नौबत न आये कभी,
सुखी, खुशहाल व सम्पन्न किसान हो जाये सभी।
किसानों को समय से सही कीमत में बीज व खाद मिले,
जिससे खेतों में समय से बोकर किसान का चेहरा खिले।
लहराती फसलों को देख हर किसान खुशी से झूम उठे,
बदहाली व भूखमरी से हमेशा-हमेशा के लिए पीछा छुटे।
देश किसानों के लिए ऐसी कृषि विकास की योजना लाये,
जिससे किसान की हालत अच्छी हो एवं आय बढ़ जाये।
परिचय :- विरेन्द्र कुमार यादव
निवासी : गौरा बस्ती (उत्तर-प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रका...





















