बस थोड़ा सा इन्सान बनो
कंचन प्रभा
दरभंगा (बिहार)
********************
बस थोड़ा सा इन्सान बनो
कभी तो तुम भगवान बनो
गरीबों पर जरा रहम करो
बस थोड़ा सा इन्सान बनो
मजहब सबका एक है
झगड़ो ना परेशान बनो
भीड़ भरी इस दुनिया मे
बस थोड़ा सा इन्सान बनो
ये धरती है बड़ी खूबसुरत
तुम ऐसे ना शैतान बनो
दो पेड़ लगा दो फूलों के
बस थोड़ा सा इन्सान बनो
नारी का चीर हरण करके
तुम ऐसे ना हैवान बनो
स्त्री का सम्मान करो तुम
बस थोड़ा सा इन्सान बनो
.
.
परिचय :- कंचन प्रभा
निवासी - लहेरियासराय, दरभंगा, बिहार
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३...
















