जीवन है परिवर्तन
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
शैशव को कर पार
किशोरी की अरुणाई
शनै शनै:तरुणाई में बदल गई।
बालेपन की उन्मुक्त पवन सी
चुनमुन चिड़िया की रफ्तार
मीठी शहनाई में बदल गई।
बचपन की एन .सी.सी.की
ठक् ठक् करती कदमताल
नूपुर की रुनझुन में बदल गई।
दौड़ा करती भोली बिटिया
जीवन संगिनी में बदल गई
पायल की बेड़ी में बदल गई।
नवपल्लव मृदुता को तज
विशाल वृक्ष की काया बन
शीतल छाया में बदल जाते हैं।
ठुमक ठुमक नन्हें पग
वृद्धि सिद्धि से हो उन्नत
अपना कर्तव्य निभाते हैं।
परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी
सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर
निवासी : सिलिकॉन सिटी इंदौर (मध्य प्रदेश)
वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका)
शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी.एच.डी. भाषाविज्ञान
सर्टिफिकेट कोर्स : फ़्रेंच व गुजराती।
पुनः मैं अपने देश को बहुत प्य...





















