Sunday, March 15राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

कविता

ममता की मुरत
कविता

ममता की मुरत

कु. आरती सिरसाट बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) ******************** ममता की मुरत है....! प्यारी सी जिसकी सुरत है....!! पल पल रहती जिसकी जरूरत है....!!! माँ से ही तो दुनिया ये इतनी खूबसूरत है....!!!! त्याग की देवी जिसे हम कहते है....! साये में जिसके हम रहते है....!! संतान के दर्द में आँसू जिसके बहते है....!!! सम्भाल कर रखना तुम उसे, अनमोल है माँ, हम कहते है....!!!! करूणा का बहता सागर है....! जीवन का रहता सार है....!! प्रभु का कहता विस्तार है....!!! माँ से ही बनता ये संसार है....!!!! पवन में पुरवाई है....! राग में जो सहनाई है....!! लक्ष्मी का रूप लेकर आई है....!!! संग अपने खुशियों की सौगात लाई है....!!!! परिचय :- कु. आरती सुधाकर सिरसाट निवासी : ग्राम गुलई, बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना...
हँसते जख्म
कविता

हँसते जख्म

सोनल सिंह "सोनू" कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़) ******************** मन के जख्मों पे मरहम कौन लगाए, हर शख्स जख्मों को बस कुरेदना चाहे। जख्मों की नुमाइशें बेकार हैं, छल कपट का फैला कारोबार है। अपनों ने जो दिए वो जख्म गहरे हैं, ख्वाहिशों पर लगाये सबने पहरे हैं। दर्द के पीछे छिपे बेनकाब चहरे हैं, दर्द मिला बेहिसाब, घाव गहरे हैं। अपनों की बेरूखी बड़ा दुख पहुँचाती है, पर इससे ज़िंदगी थम तो नहीं जाती है। दूना उत्साह बटोरना होता है, कुछ भी हो काम पर लौटना होता है। हमदर्द मिले न मिले, खुद को समझाना होगा, हर जख्म सहकर, मुस्कुराना होगा। आज मिली हो मात कल जीतकर दिखलाना होगा। कोई साथ दे न दे, हमें चलते जाना होगा। परिचय - सोनल सिंह "सोनू" निवासी : कोलिहापुरी दुर्ग (छतीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलि...
मां तुझे नमन
कविता

मां तुझे नमन

डॉ. भोला दत्त जोशी पुणे (महाराष्ट्र) ******************** यों तो हर दिन तेरा ही मां तुझ बिन कुछ न भाया था। तुझसे है अखिल सृष्टि सब पर तेरी ममता का साया था।। मैं जब संसार में आया तब था मां ने ही गोदी उठाया था। लोट-पोट कर सरकने लगा तो मां ने उठना सिखाया था।। लड़खड़ाकर गिरता तो मां ने ही चलना सिखाया था। मिट्टी में रेखाएं खींचता तब मां ने लिखना सिखाया था।। मैं पहाड़े रटने लगा तब मां ने ही गिनना सिखाया था। मैं बस! मां जानता था मां तूने ही गुरु से मिलवाया था।। गर्भ से जन्म दिया तूने फिर ज्ञान से द्विज बनवाया था। मैं राह भटक रहा था तूने धर्म का मर्म बतलाया था।। मां, तेरा उपकार न भूलूंगा मुझे पशु से इंसान बनाया था। मातृदिवस पर तुझे नमन मां सृष्टि का नमन स्वीकार रहे। जब तक सृष्टि बनी रहेगी मां तू ही जगत आधार रहे।। परिचय :-  डॉ. भोला दत्त जोशी निवासी : पुणे (म...
इन्तजार
कविता

इन्तजार

संजय वर्मा "दॄष्टि" मनावर (धार) ******************** अधर बनी गुलाब पंखुरी नयन बने कमल से नयन भी करते इशारे प्रेम के बालो से निकली लट से छुप जाते नयन माथे पे बिंदिया सजी लगती प्रभात किरण कंगन की खनक पायल की रुनझुन कानो में घोल देती मिश्री कमर तक लहराते लटके बालों से घटा भी शरमा जाए हाथो में लगी मेहंदी खुशबू हवाओं को महकाए सज धज के दरवाजे की ओट से इंतजार में आँखों से आँसू इन्तजार टीस के बन जाते गवाह इन्तजार होता सौतन की तरह बस इतनी सी दुरी इन्तजार की कर देती बेहाल प्रेम रूठने का आवरण पहन शब्दों पर लगा जाता कर्फ्यू सूरज निकला फिर सांझ ढली फिर वही इंतजार दरवाजे की ओट से समय की पहचान कर रहा कोई इंतजार घर आने का तितलियाँ उडी खुशबू महकी लबो पर खिल, उठी गुलाब की पंखुड़ी समय ने प्रेम को परखा नववर्ष में चहका प्यार। परिचय :- संजय वर्मा "दॄष्टि...
ऐ नारी
कविता

ऐ नारी

कुंदन पांडेय रीवा (मध्य प्रदेश) ******************** मेरा विचार है ऐ नारी, अपना परचम लहराना तुम। पथ के इन कंकड़ पत्थर से, क्षण भर भी ना कतराना तुम। हर कदम बढ़ाने से पहले, अपने सुविचार बढ़ाना तुम। मेरा विचार है ऐ नारी, अपना परचम लहराना तुम। कथनी करनी सब अपनी हो, सत मार्ग वही अपना ना तुम। कोई मिटा सके ना हल्के से, ऐसे निशान दे जाना तुम। मेरा विचार है ऐ नारी, अपना परचम लहराना तुम। अपनी ही करुण क्यारियों में, खुद पुष्प सुमन बन जाना तुम। हिंसक पशुओं से बचने को, खुद कांटे भी दिखलाना तुम। मेरा विचार है ऐ नारी, अपना परचम लहराना तुम। परिचय :-  कुंदन पांडेय निवासी : रीवा (मध्य प्रदेश) उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां,...
सातों सागर होंगे पार
कविता

सातों सागर होंगे पार

विवेक नीमा देवास (मध्य प्रदेश) ******************** रुखसत हो चले दिनकर हो रहा तम का विस्तार, लौटेगा कल फिर आशा से जीवन में लेकर संचार। माझी की कश्ती भी देखो खोज रही फिर से नव तीर, सागर में भी उठती लहरें अरुण को वंदन करता नीर। फैल रही क्षतिज तक आभा लगती जैसे ज्योति दीप, जल में पड़ती उसकी छाया जैसे मोती रचती सीप। ज्यों-ज्यों फैल रहा अंधियारा जोश से भर चलती पतवार, जब तक है सांसों का स्पंदन रोक न पाए कोई धार। जीवन का है सत्य यही तो थम कर रहना होती हार चलते रहने से ही हर पल सातों सागर होंगे पार। परिचय : विवेक नीमा निवासी : देवास (मध्य प्रदेश) शिक्षा : बी कॉम, बी.ए, एम ए (जनसंचार), एम.ए. (हिंदी साहित्य), पी.जी.डी.एफ.एम घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानिया...
शिक्षा की गहराई
कविता

शिक्षा की गहराई

ललित शर्मा खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम) ******************** शिक्षा में ही है अनन्त ज्ञान की  गहराई यह बुनियाद जिसने है मजबूत   बनाई समझ, बुद्धि, बढ़ी, चिंताएं नहीं   सताई  शिक्षित से प्रगति खुशियाँ महक  आई जीवन में अति उत्कृष्ट है    शिक्षाज्ञान पढ़लिख कर अर्जित करे   शिक्षाज्ञान दिलाती बढ़ाती सन्मान      शिक्षाज्ञान उजियारा का दीप जलाती  शिक्षाज्ञान शिक्षित जीवन से ही सर्वोत्तम   आराम जाति समाज देश का खूब कराता ज्ञान अनन्त सुख समृद्धि में कराता पाठदान दीपक बुझे नहीँ शिक्षा का पाएँ सन्मान कोई ना राखे कभी कहीं   त्रुटि उत्तम ज्ञान है शिक्षा की    घुंटी बाल्यकाल जीवन से ही    बूंटी राहत की यही है संजीवनी बूंटी पिलाने का सर्वजन रचाओ   संसार खुलेमन से सब मिलकर करें  प्रसार शिक्षितजनों का बढ़े विस्तृत   संसार खोले अनपढ़ अवरुद्ध शिक्षा का द्वार शिक्षा की रोशनी से करे ...
कह रही हूँ कुछ अपने बारें में
कविता

कह रही हूँ कुछ अपने बारें में

आयुषी दाधीच भीलवाड़ा (राजस्थान) ******************** कह रही हूँ, कुछ अपने बारें में तुम सुनना मुझे कुछ यूँ, खामोश हो के भी, खामोश ना होना तुम, मेरे हर लफ्ज को, अपनी रूह से लगाना तुम, कह रही हूँ, कुछ अपने बारें में तुम सुनना मुझे कुछ यूँ।। थोड़ी सी चंचल हु मैं, नटखट और मस्तीखोर भी हु मैं, हर बात पर गुस्सा करने वाली हु मैं, अपनी ही धुन मे रहने वाली हु मैं, कह रही हूँ, कुछ अपने बारें में तुम सुनना मुझे कुछ यूँ।। चेहरे पर मुस्कान लिए फिरती हु मैं, दिल में एहसास लिए फिरती हु मैं, चाहती हु इस जहाँ में पंख फैलाना, मंजिल को पाने की कशमकश है अभी जारी, कह रही हूँ, कुछ अपने बारें में तुम सुनना मुझे कुछ यूँ।। यूँ ही कुछ लिखते रहना पसंद है मुझको, तुम सुनो तो, सुनाना पसंद है मुझको, यूँ ही हल्के से मुस्कुराना पसंद है मुझको, पर किसी का डांटना, मुझको पसंद ...
करुण नयन की करुण वेदना
कविता

करुण नयन की करुण वेदना

अंजनी कुमार चतुर्वेदी निवाड़ी (मध्य प्रदेश) ******************** देख श्रमिक के करुण नयन जो, द्रवित नहीं होता है। ऐसे मानव का दिल बिल्कुल, पत्थर-सा होता है। औरों के प्रासाद बनाते, तन से बहा पसीना। अंबर के नीचे ही उनको, पड़ता जीवन जीना। होली, ईद, दिवाली में ही, पूरा भोजन पाते। शेष दिनों में बच्चों के सँग, भूखे ही सो जाते। जिनके तन का स्वेद गलाता, लोहे को पानी-सा। बंजर भूमि रूप धरती है, हरा भरा धानी- सा। जो गरीब का हिस्सा खाकर, कष्ट उन्हें पहुँचाते। पाकर वे बद्दुआ दीन की, जीवन भर पछताते। करुण नयन की करुण वेदना, दूर हटाना होगी। हृद में पीर भरी निर्धन के, पीर घटाना होगी। करुण नयन,लख जो गरीब के, अति विचलित हो जाते। बन करुणानिधान दुनिया में, राम-सदृश यश पाते। हो संकल्पित, करें प्रतिज्ञा, दूर गरीबी कर दें। करुण नयन ना हों गरीब के, खुशियाँ, दामन भर ...
साथ मिलकर
कविता

साथ मिलकर

किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया (महाराष्ट्र) ******************** साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाना हैं संकल्प लेकर सुशासन को आखिरी छोर तक ले जाना हैं भ्रष्टाचार को रोककर सुशासन को आखरी छोर तक ले जाना हैं सरकारों को ऐसी नीतियां बनाना हैं भारत को सोने की चिड़िया बनानां हैं आधुनिक प्रौद्योगिकी युग में भी अपनी जड़ों से जुड़कर रहना है प्रौद्योगिकी का उपयोग कुशलतापूर्वक करना है प्रौद्योगिकी पर जोर देकर विकास को बढ़ाना हैं कल के नए भारत को साकार रूप देना हैं भारत को परिवर्तनकारी पथ पर ले जाना हैं सबको परिवर्तन का सक्रिय धारक बनाना हैं न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन प्रणाली लाना हैं सुशासन को आखिरी छोर तक ले जाना हैं भारतीय लोक प्रशासन को ऐसी नीतियां बनाना हैं वितरण प्रणाली में भेदभाव क्षमता अंतराल को दूर करना हैं लोगों के जीवन की गुणवत्ता कौशलता विका...
कृतज्ञ धरती
कविता

कृतज्ञ धरती

डॉ. किरन अवस्थी मिनियापोलिसम (अमेरिका) ******************** अथाह जलराशि से तर होकर, कृतज्ञ यह धरती सम्पूर्ण हृदय से गदगद होकर, रचनाकार की स्तुति करती जो ईश्वर का वरदान न होता, तो मै प्यासी तिल-तिल मरती। कैसे तुम्हारी इस रचना का, माँ बन मैं पालन करती। कैसे ममता बिखरी होती, कैसे समता के रस से तेरी इस कृति को सम्पूर्ण समर्पण देती। परिचय :- डॉ. किरन अवस्थी सम्प्रति : सेवा निवृत्त लेक्चरर निवासी : सिलिकॉन सिटी इंदौर (मध्य प्रदेश) वर्तमान निवासी : मिनियापोलिस, (अमेरिका) शिक्षा : एम.ए. अंग्रेजी, एम.ए. भाषाविज्ञान, पी.एच.डी. भाषाविज्ञान सर्टिफिकेट कोर्स : फ़्रेंच व गुजराती। पुनः मैं अपने देश को बहुत प्यार करती हूं तथा प्रायः देश भक्ति की कविताएं लिखती हूं जो कि समय की‌ मांग भी‌ है। आजकल देशभक्ति लुप्तप्राय हो गई है। इसके पुनर्जागरण के लिए प्रयत्नशील हूं। ...
आनंदमई
कविता

आनंदमई

राजीव डोगरा "विमल" कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) ******************** इश्क, प्रेम, मोहब्बत ये सब शब्द अधूरे है एक बार तुम आ जाओ तो ये शब्द खुद-ब-खुद पूरे है। एहसास, वफा, दिल्लगी ये सब शब्द अधूरे है एक बार तुम छू लो मेरी रूह को ये शब्द खुद-ब-खुद पूरे है। अनुरक्ति, प्रीति, भक्ति ये सब शब्द अधूरे है एक बार तुम सिमट जाऊं मेरे अंतर्मन में ये शब्द खुद-ब-खुद पूरे है। परिचय :- राजीव डोगरा "विमल" निवासी - कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) सम्प्रति - भाषा अध्यापक गवर्नमेंट हाई स्कूल, ठाकुरद्वारा घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कव...
लफंगे यार
कविता

लफंगे यार

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** वो लफंगे यार, जिनसे मिला मुझे बेइंतहां प्यार, बचपन में साथ खिलाया, जिंदगी में कैसे चलना है बताया, भरोसा तोड़े बिना मुझ पर भरोसा जताया, अपनों के प्रति कैसे सजग रहना है गाली खा-खा कर सिखाया, गाली मेरे अपनों ने ही दिया, यारी के लिए कड़वे शब्दों का घूंट पीया, मेरे बेमकसद जिंदगी में बदलाव लाया, समाज संग अम्बेडकरी मूवमेंट सीखाया, अपने महापुरुषों से मिलाया, हर इंसान में अच्छाई के साथ बुराई भी होता है, वो मेरा यार है और रहेगा फर्क नहीं पड़ता मुझे कि कोई उन्हें लफंगा कह रोता है। परिचय :-  राजेन्द्र लाहिरी निवासी : पामगढ़ (छत्तीसगढ़) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि रा...
दीन-दुखी के अधरों पर अब
कविता

दीन-दुखी के अधरों पर अब

मीना भट्ट "सिद्धार्थ" जबलपुर (मध्य प्रदेश) ******************** दीन-दुखी के अधरों पर अब, सुख की मुसकानें रख आएँ। करें प्रेम की बरसातें हम, पावन धरती स्वर्ग बनाएँ।। जाति-धर्म का भेद मिटे सब, महके जीवन की फुलवारी। सद्कर्मों के मधुर बोध से, गुंफित हो ये दुनिया सारी।। छल-प्रपंच से नाता तोड़ें, मानवता की ज्योति जलाएँ। शील-त्याग की ध्वजा थामकर, मर्यादा की अलख जगा दें। सदाचार की गंग बहाकर, पथ-कंटक को दूर भगा दें।। नैतिकता का पाठ पढ़ा कर, राग-द्वेष को दूर भगाएँ। संस्कार हो अंदर जीवित, कलुष विचारों को भी मारें। संतापों से पार लगाएँ, सत्य - अहिंसा की पतवारें।। आशाओं के दीप जलाकर, संकट से हर प्राण बचाएँ। बंजर धरती उगले सोना, यौवन फसल प्रेम की बोए। सकल विश्व में हो उजियारा, नींद चैन की दुनिया सोए।। मित्र भाव का शंख बजाकर, गुंजित कर दें दसों दिशाएँ। पर...
मन का भोजन ज्ञान है
कविता

मन का भोजन ज्ञान है

अंजनी कुमार चतुर्वेदी निवाड़ी (मध्य प्रदेश) ******************** जो स्थान सुनिश्चित रहकर, पुस्तक संधारण करते। जिनसे जीवन बनता सुखमय, उन्हें पुस्तकालय कहते। वेद पुराण, उपनिषद इन में, रामचरितमानस गीता। ज्ञान पिपासु, इन्हीं में जाकर, ज्ञान जिंदगी का पीता। रघुवंशम औ मेघदूत भी, रामायण से पावन हैं। ज्ञान पुंज पुस्तक भंडारण, सुखद और मनभावन हैं। सबका ही जीवन हीरा है, पर तरासना होता है। बिना तराशा हीरा भी तो, अपनी कीमत खोता है। होता सदा सीप के भीतर, बहुत कीमती- सा मोती। मानव जीवन की सीपी में, भरी किताबें ही होती। सभी पुस्तकें, सच्ची साथी, जीवन को महकाती। सुसंस्कृत जीवन होता है, हर मानव की थाती। प्रज्ञा वान बने हर मानव, पुस्तक विद्या देती है। मिले खाद पानी पौधों को, पुष्पित होती खेती है। मन का भोजन सिर्फ ज्ञान है, जो किताब से मिलता है। ज्ञानवान, गुणवा...
पत्ते
कविता

पत्ते

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ******************** जो जुबान से निकला वो शब्द थे जलजले सा भीतर थम गया वो अनुभूति थी यू ही पत्तों से रह गए जिंदगी के रिश्ते, कुछ मुरझा गए कुछ सीलन से हैं भरे हुए कुछ थे जो अपनी गुमान में गुम थे उनको भनक भी नहीं आने वाले तूफान की जो मिटा देता है मिटा सकता है अहम के अस्तित्व को रिश्तों की कहानियां भी कुछ ऐसी ही हैं कभी सूख जाते हैं कभी सीलन से बोझिल हो जाते हैं जीवन का सफर रुकता नहीं किसी के इंतजार में यूँ ही झड़ जाना है, विलीन हो जाना है कहीं बटोरते रहे इन पत्तों को आजीवन हम मिले कहीं किसी किताब के पन्नों में सूखे हुए कभी रिश्तों की तह में धूल से भरे हुए मौसम की हवाओं ने नए हरे पत्तों का संदेश भेजा है जिंदगी फिर से शोभायमान हो, ऐसे रंगों से बहारों ने चमन को घेरा है!!! परिचय :- श्रीमती क्षिप्...
पनिहारिन
कविता

पनिहारिन

संजय कुमार नेमा भोपाल (मध्य प्रदेश) ******************** दिखती नहीं कोई पनिहारिन लंबी-लंबी पगडंडी सूनी है। ना पनघट बचे ना पानी है। ना चमचमाती घघरी है। गोरी पनिहारिन अब दिखती नहीं । सिर पर सजी चुनरी, दिखती नहीं। कमरिया पर गघरी दिखती नहीं। हिरनी सी चाल में दिखती नहीं। पग पैजनिया से घुंघरू बजते नहीं। तीखी कजरारी आंखें चमकती नहीं। केशों में लिपटा गजरा दिखता नहीं । गजरों की भीनी खुशबू आती नहीं। अब न पनघट बचे ना पनिहारिन है। पैजनिया से घुंघरू बजते नहीं। पनघट वाली तिरछी गली गुलजार न रही। सूना कोना अब मुलाकातें, यादें रही। हिरनी की चाल सा न कोई दिखाता। तिरछे नैनो में काला कजरा, न दिखता। तिरछे नैनो से पनिहारिन को कौन बुलाता। पपीहा भी पियू कर शांत हो जाता । कोयल भी कुहू कुहू कर उड़ जाती है । पनघट पर चाहूं ओर घोर उदासी है। गांवों की यादें अब भी बाकी है। पनिहारिन भी अब उदास...
मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना
कविता

मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना

प्रमेशदीप मानिकपुरी भोथीडीह, धमतरी (छतीसगढ़) ******************** गर मै जिंदा हूँ,तू अपना वजूद रखना । वक्त के बदलने का बस ख्याल रखना ।। एक ना एक दिन बहार आयेगी जरूर । मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना ।। बेशक कांटे भी मिलेंगे रास्ते मे मगर । दुनिया भी हो जाये इधर उधर मगर ।। दुनियादारी मे खुद का ख्याल रखना । मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना ।। क्या हुआ की किस्से अधूरे रह गये । रेत का मकान,एक पल मे ढह गये ।। कांटों को भी सीने से लगाये रखना । मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना ।। एक दिन दामन खुशियों से भर जायेगी । बहारे लौट कर बासंती रंगरूप दिखायेगी ।। उम्मीद से जीवन का दीपक जलाये रखना । मेरे वादे मेरे इरादे पर एतबार रखना ।। परिचय :- प्रमेशदीप मानिकपुरी पिता : श्री लीलूदास मानिकपुरी जन्म : २५/११/१९७८ निवासी : आमाचानी पोस्ट- भोथीडीह जिला- धमतरी (छतीसगढ़) संप्रति :...
आईना दिखाती कविताएँ
कविता

आईना दिखाती कविताएँ

ललित शर्मा खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम) ******************** आईना दिखलाती कविताएँ अलंकृत शब्दों के भावों में रचती जाती कविताएं कवियोँ के कोमल हृदय से भावों में भर जाती कविताएं बैठे बैठे सोचते सोचते कवियों की कलम से लिख ली जाती है कविताएं भावों से भरी रहती अन्तर्मन को छू जाती है कविताएं समाज देश जाति में शब्दों की भाषा में आईना दिखलाती कविताएं समस्तजनो को रसास्वदन कराती है कविताएं प्रकृति से प्रेम करने की पथ प्रदर्शक बन जाती कविताएं बुराइयों से मुक्त रहने की विचारधारा बढ़ाती कविताएँ संस्कृति शिक्षा भाषा कला का बेबाक ज्ञान दिलाती कविताएं उदासीनता तोड़कर हंसाती है कविताएँ हंसने हंसाने मुस्कुराने की जड़ी बूंटी बन जाती कविताएँ रसों में रसदार फल से ज्यादा रसपान कराती कविताएँ सुधारने के आयाम बताती है कविताएँ बैचेन को चैन देती है अनमोल कविताएँ संपर्कता की सीढ़ी त्वरित र...
वो कौन?
कविता

वो कौन?

राजेन्द्र लाहिरी पामगढ़ (छत्तीसगढ़) ******************** वह कौन है जो बोल सकता है पर बोलना नहीं चाहता, तौल सकता है पर तौलना नहीं चाहता, फिजा में प्यार घोल सकता है पर घोलना नहीं चाहता, अच्छे कार्यों के लिए डोल सकता है पर डोलना नहीं चाहता, ज्यादतियों पर खून खौल सकता है पर खौलना नहीं चाहता, जन्म से लेकर मृत्यु तक उलझाते पाखंडी जालों को काट सकता है, पर काटना नहीं चाहता, मोहब्बत के कुछ पल बांट सकता है पर बांटना नहीं चाहता, अच्छे-बुरों को छांट सकता है पर छांटना नहीं चाहता, बिगड़ते पीढ़ी को सुधारने के लिए डांट सकता है पर डांटना नहीं चाहता, दिलों की दूरी को पाट सकता है पर पाटना नहीं चाहता, वो मतलबपरस्त आज का इंसान है, जो बन चुका हैवान है, कपोल कल्पित गाथाओं का उन्हें भान है, पर वो मस्तिष्क के कचरे को ढोकर चलना चाहता है जिसे मिटाने के लिए हमेशा ...
धरा
कविता

धरा

सरला मेहता इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** विधा.... क्षणिकाएँ माँ धरा ही सब है धारती उतारें तेरी हम माँ आरती ये ताज बने ऊँचे शिखर श्रृंखलाएँ तेरी है करधूनी रुनझुन पैंजनी हैं घाटियाँ मंद सुगन्धित मलय पवन ये कलकल करती नदियाँ रेशमी केशों की हैं लड़ियाँ ये झरने मोती की वेणियाँ घाटों में समाई हैं चोटियाँ मचलती सागर की लहरें पखारती चरणों को तेरे हरे भरे वन उपवन ये सारे धानी चूनर माँ को ओढ़ाए महकते फूलों की लताएँ ये लहँगा चोली खूब पहनाए सूरज लाल बिंदिया लगाए चंदा कर्णफूल बन जाता है सितारे माँग में जड़ जाते हैं परिचय : सरला मेहता निवासी : इंदौर (मध्य प्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है। आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छाय...
मंथन
कविता

मंथन

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** सागर अंबर, अंबर सागर सागर में अंबर प्रतिबिंबित कहीं कुछ जाना नहीं शून्य सा रीता अंबर सागर में उत्साह अथाह।। अंबर के गहरे में मंथन मंथन को मन का संबंल संबंल पाने दौड़े तन मन। मन चंचल है पर दीवारें अथाह अंबर है शून्य हर पल गेहूं कहां खोजे पग तल। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ी आप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धार के कवियों के साथ शिरकत करती रही आकाशवाणी इंदौर से भी रचनाएं प्रसारित होती रहती हैं व वर्तमान में इंदौर लेखिका संघ से जुड़ी हैं। घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्व...
हमारा अभिमान हिन्दी है
कविता

हमारा अभिमान हिन्दी है

बृजेश आनन्द राय जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** हमारा अभिमान हिन्दी है। भारत की धरती और गगन का अभियान हिन्दी है देश की स्वतन्त्रता और सम्प्रभुता का सम्मान हिन्दी है सिद्ध, नाथ, भक्ति, रीति, छाया का बखान हिन्दी है कोटिक सरस्वती पुत्रों का तीव्र स्वाभिमान हिन्दी है हमारा अभिमान हिन्दी है। दुहिता देववाणी की जनमन कल्याणी हिन्दी है अतिप्रिय वीणापाणि की सप्तसुर संन्धानी हिन्दी है भारत के मनुपुत्रों के हृदय की गान हिन्दी है भाषा, विज्ञान, साहित्य समाज का अनुसंधान हिन्दी है हमारा अभिमान हिन्दी है। भारत की अस्मितारक्षा का इतिहास हिन्दी है बहुरीति मान्यता क्षमता का विकास हिन्दी है आर्यावर्त्त की धर्मध्वजा का आकाश हिन्दी है सहस्र वर्षों से प्रवाहित गंगा सी गतिमान हिन्दी है हमारा अभिमान हिन्दी है। चन्द्रकोश पे महकती फूलों सी बोली की माला हिन्दी ...
चंचल मन
कविता

चंचल मन

मालती खलतकर इंदौर (मध्य प्रदेश) ******************** मन की रीति गागर में आ गया समंदर का आ गया समन्दर का घेरा इन अलको में इन पलकों में भटक गया चंचल मन मेरा। कंपित लहरों सी अलके है द्रग के प्याले मधु भरे तिरछी चितवन ने देखो कर दिए दिल के कतरे कतरे। द्वार खुल गए मन के मेरे मनभावन ने खोल दिए बैठ किनारे द्वारे चौखट दृग पथ में है बिछा दिए्। परिचय :- इंदौर निवासी मालती खलतकर आयु ६८ वर्ष है आपने हिंदी समाजशास्श्र में एम ए एल एलबी किया है आप हिंदी में कविता कहानी लेख गजल आदि लिखती हैं व आपकी रचनाएँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं मैं प्रकाशित होते हैं आप सन १९६८ से इंदौर के लेखक संघ रचना संघ से जुड़ी आप शासकीय सेवा से निमृत हैं पीछेले ३० वर्षों से धार के कवियों के साथ शिरकत करती रही आकाशवाणी इंदौर से भी रचनाएं प्रसारित होती रहती हैं व वर्तमान में इंदौर लेखिका संघ से...
अब ना मुझे बुलाना प्रियतम
कविता

अब ना मुझे बुलाना प्रियतम

बृजेश आनन्द राय जौनपुर (उत्तर प्रदेश) ******************** अब ना मुझे बुलाना प्रियतम, अब न कभी हम फिर आएंगे जाते हैं अब जग से तेरे, अल्प है जीवन, जी जाएंगे अब न हमारा हॅसना होगा अब न हमारे अश्रु मिलेंगे अब ना कोई पीड़ा होगी अब ना कोई गीत बनेंगे तेरे सम्मुख प्रणय निवेदन अब न कभी हम दुहराएंगे जाते हैं अब जग से तेरे अल्प है जीवन, जी जाएंगे जब-तब अम्बर में उतरातीं गिरतीं आकर सीने में झिलमिल 'यादें' पसरा करतीं मन-ऑखों और प्राणों में अब ना बदली छाने देंगे अब ना बूॅद-बिखर पाएंगे जाते हैं अब जग से तेरे अल्प है जीवन, जी जाएंगे चर्चाऍ भी दूर रहेंगी पास न होगी परछाईं अब सॉसों की ऑहों से ना होंगी तेरी रुसवाई सिसकी-हिचकी की आहट से दूर कहीं हम हो जाएंगे जाते अब हैं जग से तेरे अल्प है जीवन, जी जाएंगे तेरे मन में बात बसी जो उसको मैं कैसे ना जानूॅ दो तन पर ए...