अहसास हार का…
मित्रा शर्मा
महू - इंदौर
********************
फलक तक आकर न लौट ए खुशी
हम दीदार की आस लगाकर बैठे हैं।
गम के सायों से जरा दूर रह ए खुशी
इंतजार में आंसू बहाकर बैठे है।
छलछलाती आखों से विदा किया था।
तेरे शब्दों के कसीदे पे भरोसा किया था।
जब अपने ही पराये से होने लगे,
जजबातों से खिलवाड़ करने लगे
होता रहे अहसास हार का रिश्तों में
इशारों इशारों में किस्से लिखने लगे
.
परिचय :- मित्रा शर्मा - महू (मूल निवासी नेपाल)
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमेंhindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें...

























