जन्मदाता पिता-माता
शुभा शुक्ला 'निशा'
रायपुर (छत्तीसगढ़)
********************
जग के प्यारे दो इंसान
देते हमको जीवन दान
एक है ममतामई मा
और दूजे पिता महान
प्रेम करना हमे मां सिखलाती
पिता परिस्थितियों का सामना
मा से हम निर्मलता पाते
पिता से जीवन ज्ञान
एक है ममतामई मां....
ऊपर से तो सख्त ही रहते
बच्चे उनके हिय में बसते
अपने कवच बने रहते जो
पिता सुधरढ चट्टान
एक है ममतामई मां....
पिता हमारे संबल होते
मनोबल अपना बढ़ाते रहते
उनके दम पर ही हम पाते
जग के सुख आराम
एक है ममतामई मां....
जग के प्यारे दो इंसान
जिनसे मिली हमको पहचान
एक है ममतामई मां
और दूजे पिता महान
परिचय :- शुभा शुक्ला 'निशा'
जन्म - २५-६-१९६६
पति - शरद शुक्ला
पिता - श्री जे एन तिवारी
माता - श्रीमती श्यामा तिवारी
निवासी - रायपुर (छत्तीसगढ़)
शिक्षा - बी.काम,एम.ए. हिन्दी साहित्य ,पी.जी.डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस
संप्रति - विश्व मैत्र...

























