नन्द यशोदा धाम
कमल किशोर नीमा
उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
चल रे मनवा तीरथ करने
नन्द यशोदा के धाम।
जहां बिराजे जगत के पालक
श्री कृष्ण, बलराम।
चल रे मनवा …
नयन को सुख
और चैन मिलेगा
ह्रदय बसेंगे श्याम।
लीला धर की लीला भूमि
करने उसे प्रणाम।
चल रे मनवा …
शरणागत को शरण मे लेकर
सद् गति देना काम।
सर्वेश्वर उद्धारक सबके
तारण हार है नाम।
चल रे मनवा …
यमुना जी पटरानी तीरे
बसा है गोकुल गाम।
पुष्टि पंथ के जनक
प्रभु जी करें यहाँ विश्राम।
चल रे मनवा …
बृज भूमि चौरासी कोस है
प्रेम रतन की खान।
राधा जी संग रास रचाते हैं
कृपा सिन्धु भगवान।
चल रे मनवा …
चरण धूलि अनुरागी भक्त जन
करें सुधा रस पान।
कुंड कुंड है मानसरोवर
यही इस की पहचान।
चल रे मनवा …
वृन्दावन की वसुंधरा मे
प्रकट है गऊ लोक मान।
आत्म तृप्ति अभिलाषी ज्ञानी
करते यहाँ पे मुक़ाम।
चल रे मनवा …
परिचय ...




















