आसमां हम हुए
**********
शिवम यादव ''आशा''
(कानपुर)
आसमां हम हुए
तुम सितारे हुए
हम तुम्हारे हुए
तुम हमारे हुए
गमों को लिए
घूमते हम रहे
प्यार को हम तेरे
थे सम्हाले हुए
चाँद हम बन गए
चाँदनी तुम हुए
आसमाँ हम हुए
तुम सितारे हुए
हम तुम्हारे हुए
तुम हमारे हुए
जिंदगी के तेरे
हम सहारे हुए
पथिक तुम हुए
राही हम बन गए
उजङे उपवन मेरे की
तुम कलियाँ बनें
घोर घनघोर बादल
जब हम बनें
तुम मेरे प्रेम की ही
तो बारिश बनें
आज बारिश यहाँ
गुनगुनाने लगी
बाद सदियों तेरी
याद आने लगी
आसमाँ हम हुए
तुम सितारे हुए
हम तुम्हारे हुए
तुम हमारे हुए
.
लेखक परिचय :- नाम :- शिवम यादव रामप्रसाद सिहं ''आशा'' है इनका जन्म ७ जुलाई सन् १९९८ को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात ग्राम अन्तापुर में हुआ था पढ़ाई के शुरूआत से ही लेखन प्रिय है, आप कवि, लेखक, ग़ज़लकार व गीतकार हैं, अपनी लेखनी में दमखम रखता हूँ !! अपनी ...


















