नगर-नगर में धूम मची है
कमल किशोर नीमा
उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
नगर-नगर में धूम मची है
राम जी के नाम की।
प्राण प्रतिष्ठा हो गई है
पुरुषोत्तम श्रीराम की।
नगर-नगर में ...
मंगलाचरण से पावन हो गई
धरती अयोध्या धाम की।
घर आँगन में दीप जले हैं
स्वागत में श्रीराम की।
नगर-नगर में ...
चारों ओर चर्चा है अब
दीपोत्सव कीर्तिमान की।
देख रहीं है दुनिया शक्ति अब
भारत माता के नाम की।
नगर-नगर में ...
पूरी हो गई अभिलाषा अब
भक्तों के बलिदान की।
लहर चली है देखो अब
सनातन के सम्मान की।
नगर-नगर में ...
अजर अमर गाथा है ये
श्रीराम के नाम की।
जय हो राम लक्षमण जानकी
जय हो महावीर हनुमान की।
नगर-नगर में ...
परिचय :- कमल किशोर नीमा
पिता : मोतीलाल जी नीमा
जन्म दिनांक :१४ नवम्बर १९४६
शिक्षा : एम.कॉम, एल.एल.बी.
निवासी : उज्जैन (मध्य प्रदेश)
रुचि : आपकी बचपन में व्यायाम शाला में व्यायाम,...
















