कौन हैं ये लोग
श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************
कौन हैं ये वृद्ध लोग
एक बूढ़ा आदमी
एक बूढ़ी औरत!
कहने को इनके पास
कोई अपना नहीं होता,
ये दूसरों के बच्चों में
खुद की औलाद का
बचपन ढूंढते हैं!
ये वृद्ध लोग अक्सर
रेलवे-स्टेशन और
एयरपोर्ट पर नजर आते हैं
कभी कोई इन्हें लेने
या छोड़ने नजर आता है!
ये सदैव बूढ़े और
कमजोर ही दिखते हैं
व्हील चेयर और लाठी
इनका सहारा होते हैं!
जब ये समर्थ और
इनके हाथ भरे होते हैं,
इनके आसपास लोग होते हैं,
हाथ खाली होते
ही बोझ बन जाते हैं!
इनकी रफ़्तार
धीमी होती है,
जिंदगी की दौड़ में
पीछे छूट जाते हैं!
जीवन भर सही
राह पर चलते
धर्म-कर्म निभाते,
उम्र के इस पड़ाव पर
अपना वज़ूद ढूंढते हैं,
और एक दिन इस
दुनिया से कूच कर जाते हैं!!
परिचय :- श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
पति : श्री राकेश कुमार च...

















