सशक्त
किरण पोरवाल
सांवेर रोड उज्जैन (मध्य प्रदेश)
********************
भारत की बेटी है न्यारी,
हर क्षेत्र में परचम भारी,
निडर साहसी शक्तिशाली,
दुश्मन पर पड़ती वो भारी,
अबला नहीं सबला है सारी,
अब नहीं मोहताज किसी की,
गोला बारूद हाथ में उसके,
बड़े विमान हाथ में उसके,
हर-पद पर वह राज है करती,
लक्ष्मी ,इन्दरा, सुनीता द्रुपति,
नारी! सशक्तिकरण
की मिसाल है सारी,
नारी को हथियार शक्ति दे,
अस्त्र प्रशिक्षण घर घर कर दे,
आत्मनिर्भर नारी को कर दे,
सीता सी अबला नहीं रहे वह,
रण चण्डी काली सी कर दे,
कोई आँख दिखाना पाये,
कोई छेड उसे ना पाये,
तत्क्षण दण्डित हे वो कर दे,
न्याय का चाबुक दे हाथो मे,
निडर! बनकर रहे जगत मै,
कोई पापी, अत्याचारी! ना हो,
काँपे उसके बल पौरुष से,
सर्वागीण विकास हो उसका,
हर क्षेत्र मै परचम उसका,
हर पुरुष साहस शक्ति दे,
फिर कोई रावण पैदा ना हो,
फिर कोई ...

















