बाय यूज़र
डॉ. किरन अवस्थी
मिनियापोलिसम (अमेरिका)
********************
ब्रह्मा और मनु की धरती
हम उनकी संतान हैं
मनु से ही मानव
और मनुष्य हम कहलाए
मनु के आगे राजर्षि इक्ष्वाकु
उनके पुत्र भरत कहलाए
चक्रवर्ती राजा, यह धरा उन्हीं की
हम भारतवंशी कहलाए।
राजा दिलीप, रघु, दशरथ,
राम, कृष्ण की हम संतानें हैं
वही हमारे पूर्वज कहलाए।
देवी प्रकृति सनातन है
प्रकृति के हम उपासकहैं
सदियों से हम इस पर खेती करते
वेदों की ऋचाएं, ऋषिकुल चलते।
शृंगी ऋषि और भरद्वाज ने
बौधायन और कश्यप ऋषि ने
और अगणित ऋषि मुनियों ने
यह धरा हमें दान कर दी
शिक्षा सहित हमें दे दी।
सहस्त्रों वर्ष का इतिहास हमारा
यहां सनातन राज हमारा
हमने ब्रह्मा और मनु से पाई
इतनी प्राचीन लिखा पढ़ी
नहीं कोई हो पाई
यहां आर्य सभ्यता कहलाई।
हम है यूज़र इसके
हम इसके स्वामी हैं
राम कृष्ण के अनुगामी हैं।
आए विदेशी आक्रांता
...
























