सत्य वचन
मनोरमा जोशी
इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
दीप जलने से पतंगे का,
अरमान छुपा होता है।
भक्त की लग्न में भगवान,
छिपा होता है।
ऐ दुनियाँ के समझदारों,
इतना तो समझ लो,
हर इंसान के दिल में,
कोई न कोई भगवान,
छिपा होता है।
रिमझिम बरसात में,
मोती पिरोता है कोई।
नरजन्म को पाकर,
सफल बनाता है कोई।
युं तो रोज आते हैं,
चले जाते हैं लेकिन,
धर्म के प्रति समर्पित,
होते है कोई।
परिचय :- श्रीमती मनोरमा जोशी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर में है। आपका साहित्यिक उपनाम ‘मनु’ है। आपकी जन्मतिथि १९ दिसम्बर १९५३ और जन्मस्थान नरसिंहगढ़ है।
शिक्षा - स्नातकोत्तर और संगीत है।
कार्यक्षेत्र - सामाजिक क्षेत्र-इन्दौर शहर ही है। लेखन विधा में कविता और लेख लिखती हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में आपकी लेखनी का प्रकाशन होता रहा है। राष्ट्रीय कीर्ति सम्मान सहित साहित्य शिरोमणि सम्मान, हिंदी रक्षक ...

























