कहती है धरती सुनो
डॉ. भवानी प्रधान
रायपुर (छत्तीसगढ़)
********************
कहती है धरती सुनो
बहुत कुछ बदल दिया
घर बंदी ने
प्रकृति के रंग निखर आये
पेड़ों के पत्तों का रंग भी
कुछ ज्यादा ही गहरा हुआ
फूलों की रौनक बढ़ गई
शुद्ध हो गई हवा भी
सदियों बाद
आसमान का नीलापन
निखर आया
बढ़ गई तारों की चमक
चाँद भी मुस्कुराने लगा
कहती है धरती सुनो
वर्षों बाद
शहरों में कोयल की कुक
सुनाई दे रही
कहीं हंसों के जोड़े
लौट आये
सड़कों पर
कहीं हिरणों के झुंड
दिख रहे
पर्यावरण ने स्वच्छता
शुद्धता का रंग ओढ़ लिया
निर्मल हुईं नदियाँ
मुस्कुराते बह रहीं
घाट किनारे
अठखेलियाँ करती मछलीयाँ
दिख रही
कहती है धरती सुनो
जंगल हो या समुन्दर
सहज रूप को जाना
यह सुन्दर सुखद बदलाव
सहअस्तित्व का
दे रही सीख हमें
.
परिचय :- डॉ. भवानी प्रधान
जन्म : २४ फरवरी महासमुंद (छ.ग.)
पिता : श्री गौतम भोई
माता : श्रीमती बिलासिनी भोई
पति : श्री शेषदेव प्रधा...
























