मोबाइल की दीवानी
राम प्यारा गौड़
वडा, नण्ड सोलन (हिमाचल प्रदेश)
********************
दीवानी है दुनिया,
मोबाइल की-----।
रोबोट सदृश्य चलती है।
न दया रही
न धर्म रहा,
कमी प्यार की खलती है।
दिल में भरा घमंड...
अकड़-अकड़ कर चलती है।
न गालों पे लार्ली,
न होठों पे स्माइल,
हर वक्त हाथों में पकड़े,
रखती हो मोबाइल।
कमर झुक गई सारी...
बात ना करने की लगी बीमारी।
फेयर एंड लवली से,
फेस चमका लिया,,,
शरीर से फूलों की महक आए,
कोबरा सेंट छिड़का लिया।
फेसबुक और व्हाट्सएप में,
ध्यान है तुम्हारा ।
मैंने किया प्रपोज
तूने डिलीट मारा...
जिओ था जीने का सहारा...
उसने भी पीछे से धक्का मारा,
गौड़ अब तू ही बता...
मैं क्या करूं बेचारा ???
परिचय :- राम प्यारा गौड़
निवासी : गांव वडा, नण्ड तह. रामशहर जिला सोलन (सोलन हिमाचल प्रदेश)
आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित क...























