महानायक बाबा साहब
हितेश्वर बर्मन 'चैतन्य'
डंगनिया, सारंगढ़ (छत्तीसगढ़)
********************
बाबा साहब ने लिखा
विश्व का सबसे बड़ा संविधान
मानवता का अधिकार दिया
सबको एक समान।
अपनी कलम से सदियों तक
अमिट इतिहास लिखा
संविधान बनाते वक्त
दूरदर्शिता का भी ध्यान रखा।
क्या होती है कलम
की ताकत दुनिया को दिखाया
जाति-भेदभाव, छुआछूत को
पलभर में मिटाया।
जब बाबा साहब ने हक-अधिकार
का कानून बनाया
तब जाकर देश के गरीबों व
मजदूरों को सूकुन आया।
सदियों से दलितों को
पढ़ने-लिखने का अधिकार न था
आरक्षण दिया बाबा साहब ने
इसके बिना उद्धार न था।
मानवता की रक्षा के लिए
धार्मिक राष्ट्र बनने न दिया
बाबा साहब ने धर्म-निरपेक्ष
राष्ट्र का प्रस्ताव दिया।
भारत को विश्व में सबसे ऊंचा,
सबसे प्यारा महान बनाया
विविधता से भरी देश में
सबके हित के लिए विधान बनाया।
किसानों को जंमीदारो के शोषण,
अत्याचार से मुक्ति दिलाया
...





















