खुद शर्म आज शर्मिंदा है
डाॅ. रेश्मा पाटील
निपाणी, बेलगम (कर्नाटक)
********************
विपक्ष का मुद्दा मणिपुर
सरकार का राजस्थान
सब राज नेताओं ने मील के
कर दिया इस देश का बंटाधार।।
जनता गयी तेल लगाने,
जिसे जीना है जीए,
जिसे मरना है मर जाए
बस मेरी प्यारी कुर्सी कभी ना जाए
बस यही हमारी तमन्ना
और यही हमारा एजेंडा
भाई जो कुछ हो रहा है
उस पर तो जनता शर्मिंदा है
हम नही हम ने तो कब की
शर्म बेच खाई
तभी तो हम राजनेता है
भले ही खुद शर्म
आज शर्मिंदा हो
हम बेशर्मो की तरह ही
बयान बाजी करेंगे
दुनिया मे भला कोन
दूध का धुला है,
जो हम पे आरोप धरेंगें
जनता के सेवक बस
कहने की बात है साहब
असलियत मे तो हम
सम्राटों के भी सम्राट है
भला हमे काहे का डर
दुनिया में नही बची
अक्ल दो हमारा क्या दोष?
जनता को नही समझ आती
बात तो हम क्या करे
हम सब तो कब से
चीख-चीख कहे रहे है
की हम झूठे मक्कार है
बस...






















