Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

राज

=============================

रचयिता : डॉ. अर्चना राठौर “रचना”

ये राज न कोई जान सका , दुनियाँ ये कैसे चलती है ,
दिन – रात ये कैसे होते हैं और घूमती कैसे धरती है|

ये राज न कोई जान सका, क्यों सूरज आग उगलता है ,
क्यों चाँद ये घटता – बढ़ता है, कैसे शीतलता देता है |

साइंस ने राज ये खोल दिया, कि धरती कैसे घूमती है ,
सूरज क्यों आग उगलता है, ये चाँद क्यों घटता-बढ़ता है|

पर क्या ये साइंस बता सका कि क्यों केदारनाथ शेष रहा ,
क्यों दैदीप्यमान ज्वालादेवी,क्यों गौमुख से जल बह रहा |

धरती क्यों गोल-गोल घूमें , किस पर आखिर ये टिकी हुई ,
क्यों आसमान नीला दिखता , क्यों दिखे है बादल जैसे रुई |

क्या राज ये कोई जान सका, क्यों सागर में ही हैं मोती ,
क्यों सोना उगले ये धरती, क्यों इस पर ही होती खेती |

गर साइंस में इतनी है शक्ति, तो आसमान में करें खेती |
क्या राज ये कोई जान सका, क्यों नारी ही सृष्टि कर्त्री |

लेखिका परिचय :-
नाम – डॉ. अर्चना राठौर “रचना” (अधिवक्ता)
निवासी – झाबुआ, (म.प्र.)


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com  कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *