Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

स्वाभिमान

सीमा तिवारी
इन्दौर (मध्य प्रदेश)
********************

मीता भाभी ये क्या कर रही हो आप। ये खाने का पैकेट कार के पास मत रखो। जानवर सब फैलाकर गंदगी करेंगे। आजकल तो स्वच्छता का कितना प्रचार प्रसार हो रहा है। पड़ोस की सरला भाभी बालकनी में खड़ी होकर बोले जा रही थी।
मीता पैकेट रखकर चुपचाप अंदर आ गई और कमरे के पर्दे की ओट में खड़ी होकर इंतज़ार करने लगी। अभी रात के नौ बजने में दस मिनट बाकी थे।
कुछ ही देर में वो नवयुवती आई जिसके कपड़ों से माँगकर न खा पाने की और चेहरे से बेरोजगारी और भूख की मजबूरी साफ दिखाई दे रही थी। उसने इधर उधर देखा और जल्दी से खाने का पैकेट उठाकर अपने बैग में डालकर चली गयी।
उसके जाने के बाद मीता बिखरे हुए अन्न कण उठाकर पानी डाल रही थी कि उसका ध्यान सरला भाभी की बालकनी पर चला गया।
सरला भाभी की झुकी गर्दन और निगाह न मिला पाने पर ध्यान न देकर मीता ये सोच रही थी कि स्वाभिमान आहत किए बिना सहायता करना कितना सुकूनमय होता है।

परिचय :- सीमा तिवारी
निवासी : इन्दौर (मध्य प्रदेश)
प्रमाणीकरण : मेरी यह रचना स्वरचित मौलिक एवं अप्रकाशित है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 hindi rakshak manch 👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें….🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *