Saturday, March 7राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: डॉ. मुकेश ‘असीमित’

एक राष्ट्र, एक चुनाव- बेरोज़गारी के बढ़ते भाव
व्यंग्य

एक राष्ट्र, एक चुनाव- बेरोज़गारी के बढ़ते भाव

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** देश में "वन नेशन, वन इलेक्शन" का पुछल्ला बड़े जोर-शोर से उछाला जा रहा है। जाहिर है, जब सभी अपनी राय उंडेल रहे हैं, तो भला मैं क्यों चुप रहूँ? राय देने में रत्ती भर भी गुरेज नहीं है अपुन को… कोई माने या न माने। मुझे तो देश के युवाओं की रोज़ी-रोटी पर लात मारने जैसा लग रहा है यह! ज़रा उन लोगों की सोचो जो चुनावों के चूल्हे पर ही अपनी दो जून की रोटी सेंकते हैं । उनकी तो रोज़ी-रोटी ही छिन जाएगी साहब! वैसे ही देश में रोज़गारों की भट्टी बुझ चुकी है… थोड़ा-बहुत रोज़गार इस चुनावी सीज़न में मिल भी जाता है… सरकार उस पर भी छीना-झपटी करना चाहती है! देखो न, नज़र उठाकर… भारत के नक्शे पर उंगली फेरो ज़रा… कहीं न कहीं कोई न कोई राज्य पर लटकी हुई हैं चुनावी झालरें… चुनावी सावों का दौर- जुलूस, जलसा, जुगाड़…...
बस दो शब्द
व्यंग्य

बस दो शब्द

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** कहते हैं, शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करना चाहिए। शब्द वो हथियार हैं जो घाव भी करते हैं और मलहम भी लगाते हैं। इन्हें ब्रह्मस्वरूप माना गया है। शायद इसी कारण "दो शब्द" का कॉन्सेप्ट जन्मा। मंचों पर अक्सर देखा जाता है कि वक्ता से "दो शब्द"कहने का अनुरोध किया जाता है। मगर "दो शब्द" की सच्चाई इससे कहीं आगे है। दो शब्द आपको सही कहने में जायें तो आपको कोई भी भाषाधिकारी, वादव्य, वाकपति, वाक्य विशारद वागीश, शब्देश्वर, ब्राह्मणोत्तम, शब्द शिल्पकार, वाक नायक, वागीश्वर, वाग्मी, वाग्विलासी, वाचस्पति, वादेंद्र, वाद वित्त, विदग्ध, साहबे जबा, सुवक्ता, सुवग्नी कहलाने से नहीं रोक सकताl शब्द बड़े हिसाब से खर्च करने चाहिए, इसलिए मौन को मूर्खों का आभूषण बताया गया है। क्योंकि मूर्ख अगर मौन ही रहें तो ठीक है, ...
राम, बाहर निकल …
हास्य

राम, बाहर निकल …

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** राम, बाहर निकल ... राम, बाहर तो निकल... हठ मत कर, ज़्यादा मचमच मत कर। तू बाहर नहीं निकलेगा तो ‘स्वच्छता अभियान’ धरा रह जाएगा... पकड़ तेरी बाल-पोथी, देख सूरज चढ़ गया l स्कूल की टन-टन बज गई, डर मत, जाकर पढ़, जाकर मर-छत के नीचे दबकर मर! क्या कहा? डर लग रहा है? छत जर्जर है, झर-झर है... ऐसे “अघट” से मत डर, सब जगह अघट ही अघट है... मौत से क्या डरना? घर में भी घर कर ही जाएगी। राम, तू अभी बच्चा है, देश का भविष्य है, तुझे भविष्य-निर्माताओं के हाथों में मरना शोभा देता है- यहाँ बेनाम सा मर जाएगा- बीमारी से, भूख से, ग़रीबी से, या फिर लाद देगा बाप तुझ पर ज़िम्मेदारियों का बोझ। देख सरकार ने क्या किया है- तुझे इज्ज़त से मरने का इंतज़ाम! सरकारी इमारतें बनाई ही ऐसी हैं क...
मकान मालिक की व्यथा
व्यंग्य

मकान मालिक की व्यथा

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** सच पूछें तो आज के ज़माने में सबसे कठिन काम है मकान मालिक बनना। शादी में ३६ गुण नहीं मिलें तो चल जाता है, पर मकान मालिक और किरायेदार के बीच तो हमेशा ३६ का आंकड़ा रहता है। कहते हैं ना कि आपके किए का फल इसी जन्म में मिलता है। इसी कारण "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" की तर्ज़ पर जो आज मकान मालिक है, वो कभी किरायेदार भी रहा होगा। जिस प्रकार आपने किरायेदार रहते हुए अपने मकान मालिक की नाक में दम कर दिया था, उसी का बदला भगवान आपको इसी जन्म में मकान मालिक बनाकर लेता है। पता नहीं कब हमारे भाग्य में शुक्र ग्रह अतिक्रमण करके मेष राशि की कुंडली में बैठ गया कि हमें एक विला बनाने का शौक चढ़ा। इस शौक को चढ़ाने में कुछ मेरे यार भी थे, जो “चढ़ जा बेटा सूली पे, तेरा भला करेंगे राम” की तर्ज़ पर पूरा योगदान दे र...
पहली बारिश मेरे शहर की
व्यंग्य

पहली बारिश मेरे शहर की

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** रविवार, शाम का वक्त थोड़ा सा सुकून भरा होता है, क्योंकि मेरे रेलवे अस्पताल की ड्यूटी से राहत रहती है। इसलिए दिन के नैपिंग टाइम को थोड़ा ज़्यादा खींच लेता हूँ। सोकर उठा तो पाँच बज गए थे। हड़बड़ाकर नीचे फ़ोन किया कि क्या हुआ, आज ओपीडी से बुलावा नहीं आया? स्टाफ बोला- “सर, बाहर बारिश हो रही है।” बारिश! मुझे पता ही नहीं चला। शहर में पहली बारिश और हम यहाँ कमरे में पड़े कृत्रिम एसी की हवा में बरसात के विलक्षण आनंद से वंचित। ये बारिश भी न! सबसे ज़्यादा ख़ुशी अगर किसानों को देती है तो उसके बाद मेरे स्टाफ को। क्योंकि बारिश है तो मरीज़ कोई आएँगे नहीं, और बिना कुछ एक्स्ट्रा प्रयास के ही उनकी ढींगामस्ती में चार चाँद लग जाएँगे। शहर के मकान कुछ इस तरह से बन गए हैं कि पहली बारिश कब हो जाए, कब चली जाए,...
बधाई हो! आपको किताब हुई है …
व्यंग्य

बधाई हो! आपको किताब हुई है …

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** अभी तक तो बस हम बधाई ही देते आए थे, किसी लेखक के पुस्तक होने की बधाई! जी, बढ़िया बात तो है ही, जनाब... लेखक का "गर्भाधान" तब होता है, जब विचारों का मिलन स्याही से होता है। "गर्भस्थ शिशु" की तरह रचना पलती है- कभी उबकाई (लेखक का असंतोष), कभी मूड स्विंग (संशोधन), और कभी पौष्टिक खुराक (प्रेरणा) मिलती है। संपादक स्त्री रोग विशेषज्ञ बनकर जांचता है, प्रकाशक अल्ट्रासाउंड करता है-"किताब स्वस्थ है या सी-सेक्शन लगेगा?" प्रकाशन के दिन प्रसव पीड़ा चरम पर होती है, और किताब कागज़ पर जन्म लेती है। समीक्षकों की गोदभराई में तारीफ और आलोचना के टीके मिलते हैं। फिर वह पाठकों के संसार में किलकारी भरती है- कुछ इसे पालते हैं, कुछ अनाथालय में छोड़ देते हैं! लेकिन अब हम भी बधाई के पात्र बन गए जी... अरे, हमारी भी...
नाई चाचा की दुकान
व्यंग्य

नाई चाचा की दुकान

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** ओपीडी में बैठा, प्लास्टर रूम से एक अधेड़ उम्र की महिला की चीख सुन रहा था। दरअसल उसका प्लास्टर काटा जा रहा था। प्लास्टर कटाई मशीन की धरधाराती आवाज़ और महिला की चीख, दोनों ने माहौल को बेहद डरावना बना रखा था। मैं सोच रहा था कि क्या मेरे जीवन में इससे भी बुरा और डरावना दृश्य हो सकता है। तभी मुझे याद आया कि हां, बिल्कुल है, और शायद उससे भी ज्यादा डरावना अनुभव था बचपन में नाई चाचा के सैलून में हेयर कटिंग का। किसी रामसे ब्रदर्स की डरावनी फिल्म की स्क्रीनिंग से भी डरावना वह दृश्य होता, जब हम लगभग घिसटते हुए पिताजी के हाथों नाई चाचा की दुकान तक पहुंचाए जाते। नाई चाचा की दुकान गाँव के हिसाब से सबसे आकर्षक, रहस्यमयी, डरावनी और रोमांच भरी होती थी। दुकान में एक पुरानी, टूटी-फूटी मेज थी, जिसकी एक टूट...
हड्डियों की चीख़…
व्यंग्य

हड्डियों की चीख़…

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** “कृपया कमजोर दिल वाले इस रचना को नहीं पढ़ें“ अपने प्रतिष्ठान में, अपनी कुर्सी में गहराई से धँसा, कुछ मरीज़ों की हड्डियों और पसलियों को एक साथ मिला रहा था, तभी पास के प्लास्टर कक्ष से, जहाँ एक अधेड़ उम्र की महिला थी, उसके चिल्लाने की आवाज़ आई। साथ ही, प्लास्टर काटने के लिए इस्तेमाल की जा रही कटर मशीन की गड़गड़ाहट सुनाई दी, मानो कोई मशीनगन चल रही हो। यह प्लास्टर काटने का खौफनाक मंज़र किसी रामसे ब्रदर्स की हॉरर फ़िल्म से भी ज़्यादा डरावना। यूँ तो प्लास्टर काटने का समय मैं ओ.पी.डी. के बाद का रखता हूँ, इसका एक विशेष प्रयोजन है... मुझे आवाज़ के शोरगुल में बच्चों को पेरेंट्स की गोद में दुबकते सिसकते देखना अच्छा नहीं लगता। कई मरीज़, जिनका प्लास्टर लगना होता है, अपना इरादा बदल देते हैं। बोलते हैं- ...
चूहों का आतंक
व्यंग्य

चूहों का आतंक

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** सरकारी दफ़्तर-सा था... नहीं-नहीं, सरकारी दफ़्तर ही था... अब आप कहेंगे, कौन-सा दफ़्तर? भई, मुझे तो सब दफ़्तर एक जैसे ही नज़र आते हैं। दफ़्तरों की शक्ल एक जैसी, वहाँ कुर्सी पर बैठे अधिकारियों की शक्ल बिल्कुल एक जैसी... जैसे माँ-जाए भाई या बहन हों। सरकारी नाम आते ही एक चिर-परिचित छवि आपके मन में बन ही गई होगी... बननी ही चाहिए... क्योंकि मेरी तरह आप सभी का भी नित-प्रतिदिन इन सरकारी दफ़्तरों से पाला पड़ता ही है। बस ऐसे ही किसी दफ़्तर के बरामदे में पड़ी टूटी बेंच पर मैं पड़ा हुआ हूँ। क्योंकि मुझे बुलाया नहीं गया था, अपनी मनमर्ज़ी से मुँह उठाए यहाँ चला आता हूँ, इसलिए घर के बाहर गली के कुत्ते की तरह मालिक की रहमो-करम की नज़रों की इनायत हो जाए, बस यही इंतज़ार कर रहा हूँ। एक लफ़ड़ा हो गया... न ज...
किसी न किसी का आदमी
व्यंग्य

किसी न किसी का आदमी

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** आजकल किसी का आदमी होना कितना जरूरी हो गया है! अगर आप किसी के आदमी नहीं हैं, तो आप आदमी कहलाने लायक ही नहीं हैं। यह पक्का मान लीजिए- आप दो पाये जानवर हो सकते हैं, पर आदमी नहीं। जहाँ देखो, वहाँ कोई न कोई किसी न किसी का आदमी ही नजर आ रहा है । नौकरी, प्रमोशन, जॉब, डिग्री, राशन, वजीफा, पुरस्कार- सब उसी को मिल रहे हैं जो किसी न किसी का आदमी है। मेरी ओपीडी में भी हर दूसरा मरीज किसी न किसी का आदमी होता है। मरीज आते भी यह देखने के लिए हैं कि डॉक्टर साहब भाव देते हैं या नहीं। सलाह तो डॉक्टर साहब देंगे ही, लेकिन भाव भी देंगे या नहीं, मसलन चाय भी तो पिलाएँगे, नहीं तो तो जिनके आदमी हैं, उनका फोन आ जाएगा- 'अरे, हमने अपना आदमी भेजा था! बताओ, आपने ध्यान ही नहीं रखा। मरीज मरा जा रहा था, और आपने उसे बाहर ...
जन्नत में बहता लहू
कविता

जन्नत में बहता लहू

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** ख़बर आई है- धरती के स्वर्ग में, शबनम की जगह बारूद बरस रहा है। गुलमोहर की टहनियों पर खून टपक रहा है। पहाड़ियों की गोद में सोए अट्ठाईस सपने सिर्फ़ इसलिये तोड़ दिए गए कि उन्होंने काफ़िर होना चुना था। आम आदमी- जिसकी पूरी दुनिया बीबी, बच्चे और रोटी की महक से महफूज़ होती है, उसे नहीं पता- ‘काफ़िर’ कौन होता है? उसे ये भी नहीं पता कि किसी और की जन्नत की लालसा में उसका जीवन नर्क बना दिया जाएगा। वो दरिंदा इंसान- जिसकी आँखों में ७२ हूरों की परछाइयाँ हैं, और शराब की नदी का बुलावा, वो भूल बैठा है- कि जन्नत किसी मासूम की लाश पर नहीं मिलती। किताबें भी कभी रोती होंगी शायद- जब उनके अक्षरों से हत्या के फतवे गढ़े जाते हैं। जब प्रेम की आयतें, नफरत की गोलियों में बदल जाती है...
झूठ बोले कौआ काटे
व्यंग्य

झूठ बोले कौआ काटे

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** वो झूठ बहुत बोलते हैं… नहीं, मेरा मतलब है, झूठ ही बोलते हैं। अरे, कभी-कभार मुँह से सच निकल भी जाए तो बड़ा पछताते हैं। क्या करें, उनकी आदत जो है। झूठ उनके रग-रग में बसा हुआ है। ऐसा नहीं कि झूठ वो किसी विशेष उद्देश्य से बोलते हों। वो बिना किसी का अहित किए -और कभी-कभी तो खुद का अहित कर-किसी भी परिस्थिति में झूठ बोल सकते हैं। और अगर उनके झूठ से किसी का नुकसान हो भी जाए, तो बड़ा पछताते हैं, माफ़ी माँगते हैं अपने व्यवहार पर। लेकिन उनकी मासूमियत भरी शक्ल देखकर हर कोई पिघल जाता है। उन्हें झूठ के लिए माफ़ी मिल जाती है। फिर तो उनके झूठ की ट्रेन रिश्तों की पटरी पर सरपट दौड़ने लगती है। निरुद्देश्य, निर्बाध और निष्कलुष भाव से धारा-प्रवाह झूठ बोलते हुए उनकी भाव-भंगिमा निहायत ही शरीफ़, मासूम बालक की तर...
अक्ल बड़ी या भैंस
व्यंग्य

अक्ल बड़ी या भैंस

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** बहस वाजिब है या नहीं, ये तो नहीं पता, लेकिन इस बहस ने भैंस को जरूर परेशान कर रखा है। भैंस भी कह रही है, "यार, ये फालतू की बहस में अक्ल लगाने के बजाय एक लाठी ले लो हाथ में। फिर भैंस भी तुम्हारी और अक्ल भी तुम्हारी... दोनों को बाँध दो खूंटे से।" इस बहस में न जाने कितने पढ़े-लिखे लोगों की अक्ल भैंस चरने गई कि उन्हें समझ में ही नहीं आ रहा कि करें तो क्या करें ! अक्ल का काला अक्षर भी भैंस बराबर दिख रहा है। बताओ, जब दोनों ही घास चरने चले जाएंगे, तो यह तो होना ही था। अब भैंस तो घास चरने के बाद दूध भी दे देगी, लेकिन अक्ल का क्या करोगे? भुर्ता बनाओगे क्या? वैसे, अक्ल हमेशा से प्रतियोगिता में रही है- कभी शक्ल के साथ, तो कभी भैंस के साथ। लेकिन आप को बता दें, अक्ल के द्वारा किए गए कोरे कागज़ काले क...
मंदिर में जूते चोरी
व्यंग्य

मंदिर में जूते चोरी

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** मंदिर की सीढ़ियाँ चढ़ रहा हूँ, श्रीमती जी आगे-आगे, मैं पीछे-पीछे। श्रीमती जी से नज़रें चुराकर बार-बार उस दिशा में देख ही लेता हूँ, जहाँ अभी-अभी हमने अपने जूते छुपाए हैं। सच पूछो तो जूते चुराए जाने के ख्याल से ही बेचैन हो उठता हूँ। अभी १० दिन पहले ही श्रीमती जी ने दीवाली सेल में बाज़ार से नए जूते खरीदे थे। इस महंगाई के दौर में विचार तो यह था कि एक पैर का जूता इस साल और दूसरे पैर का जूता अगले साल खरीद लेंगे, लेकिन दुकानदार ने इस प्रकार की किश्तों में जूतों की आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं होने पर खेद जताया। वैसे हमारी श्रीमती जी बिल्कुल निश्चिंत हैं कि आज हमारे जूते चोरी नहीं हो सकते। उन्होंने ऐसा अचूक इंतज़ाम आज कर रखा है। उन्होंने एक जूता मंदिर के प्रांगन में आराम कर रही आराम कुर्सी के...
थू थू की थाह की थीसिस
व्यंग्य

थू थू की थाह की थीसिस

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** आज एक थीसिस, जो हमारी डिग्रियों की धूल सने कागज़ों के बीच में हमें मिल गई, उसके कुछ पन्ने पलटकर आपको सुनाते हैं। थीसिस का शीर्षक है- "थू थू की थाह" थू थू करना एक कला है, बिलकुल जुगाड़ कला की तरह शुद्ध भारतीय कला। मैं तो कहता हूँ, इस कला का कॉपीराइट लेना चाहिए! विदेशी लोग हमारी कला को हथियाने में लगे हैं- योग ले गए, कामसूत्र ले गए, हरे कृष्णा-हरे राम ले गए- हमारी हिंदुस्तानी कला को चमकीले कवर में लपेटकर वापस हमें ही बेच रहे हैं। ये सब प्रपंच अंग्रेज़ों के ज़माने से चला आ रहा है। उस समय भी तो कच्चा माल लेकर, पका-पकाया माल देते थे। वैसे भी हम भारतीयों को कच्चा खाया नहीं जाता, हमें तो पका-पकाया चाहिए थू थू एक एब्सट्रैक्ट आर्ट है। कला के क्षेत्र में ऐसी कला हर किसी को समझ में नहीं आती, पारखी नज...
छोटू चायवाला
व्यंग्य

छोटू चायवाला

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** "अरे छोटू, इधर आ!" "दो कट चाय लेकर आ!" "खाने में क्या है, छोटू? सलाद लगा दे ना!" "छोटू, जा! दो नंबर टेबल पर कपड़ा फेर के ऑर्डर लेकर आ!" इन सभी वाक्यों में एक शब्द कॉमन है- "छोटू"। यह कोई चायवाला हो सकता है, किसी ढाबे पर वेटर हो सकता है, आपकी गाड़ी पोंछने वाला हो सकता है, सड़क पर भीख मांगने वाला हो सकता है, जूते पॉलिश करने वाला, फुटपाथ पर गुब्बारे बेचने वाला, या फिर किसी रईस के कुत्ते घुमाने वाला भी हो सकता है। मंदिरों के बाहर भी आपको ये छोटू मिल जाएगा—हाथ में चंदन-तिलक की प्याली पकड़े हुए, श्रद्धालुओं के माथे पर रोली-तिलक लगाता हुआ। यह कोई भी हो सकता है, भाई! इसका नाम राम, रहीम, रहमान, सुलेमान, श्याम या एंथनी कुछ भी रखा गया होगा, लेकिन हम और आप इसे सिर्फ "छोटू&" के नाम से जानते ह...
समाज का दर्पण है डॉ. मुकेश “असीमित” की पुस्तक: गिरने में क्या हर्ज है
पुस्तक समीक्षा

समाज का दर्पण है डॉ. मुकेश “असीमित” की पुस्तक: गिरने में क्या हर्ज है

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** व्यंग्य संग्रह - गिरने में क्या हर्ज़ है। व्यंग्यकार - डॉ. मुकेश गर्ग "असीमित" प्रकाशक - भावना प्रकाशन, दिल्ली। मूल्य - ३०० रु. (पेपरबैक) समीक्षक - डॉ. गणेश तारे (शिक्षाविद, साहित्यकार, संस्थापक अल्बर्ट आइन्स्टाइन एजुकेशन ग्रुप कोटा) डॉ. मुकेश गर्ग "असीमित" की पुस्तक "गिरने में क्या हर्ज है" एक रोचक कृति है जो हिन्दी साहित्य में व्यंग्य लेखन, पठन, पाठन में रूचि रखने वाले साहित्य प्रेमियों का ध्यान बरबस खींचने में सक्षम है। पहले बात शीर्षक की। शीर्षक अपने आप में एक तीव्र आकर्षण लिए है। जब मुझे यह पुस्तक प्राप्त हुई तो आमुख पढ़ने के बाद सबसे पहले मैंने पुस्तक के शीर्षक वाला व्यंग्य पढ़ने का विचार किया। व्यंग्य पढ़ने के पहले मैंने सोचा कि डॉ. मुकेश ने इसमें क्या लिखा होगा? तो मैं मेरा...
मुझे भी बिकना है
व्यंग्य

मुझे भी बिकना है

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** आईपीएल मैच का सीजन चल रहा था। क्रिकेट के बारे में मेरा ज्ञान शुरू से ही सिर्फ फील्ड के बाहर गई गेंद को दौड़-दौड़ कर लाकर बॉलर को पकड़ाने तक सीमित है। कभी-कभी मेरे साथी किसी पड़ोस वाली आंटी के मकान का शीशा तोड़ने पर मेरा झूठा नाम लगा देते थे। इसी बहाने यह झूठी तसल्ली मिल जाती थी कि चलो, पड़ोस की आंटी और अंकल ही सही, कोई तो मानता है कि गेंद हम भी मार सकते हैं, शीशा हम भी तोड़ सकते हैं। क्रिकेट का बाजारीकरण भी देखा है। क्रिकेट अब गलियों से निकलकर बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेब में आ गया है और सेलिब्रिटी के तीसरे पेज पर अपनी जगह बना चुका है। आईपीएल शुरू होते ही मीडिया हाउस की चांदी हो जाती है। बड़े-बड़े होर्डिंग्स और विज्ञापन, आईपीएल की बिडिंग से ही शुरू हो जाते हैं। हर तरफ गहमागहमी का माहौल ...
औकात की बात
व्यंग्य

औकात की बात

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** आज फिर उनकी औकात उन्हें दिखने लगी है। दुखी हैं बहुत। एक बार हो जाए, दो बार हो जाए, लेकिन बार-बार कोई औकात दिखा दे तो भला किसे बर्दाश्त होगा? इस बार तो हद ही कर दी। संस्था वाले भी पीछे ही पड़े हैं... क्या यार, इस बार तो मात्र दस रुपये की माला को मोहरा बना दिया, औकात दिखाने के लिए! उन्हें पता चला कि सम्मान करने के लिए जो माला उनके गले में डाली गई थी, उसकी बाजार कीमत दस रुपये थी, और संस्था द्वारा थोक में मंगवाने के कारण वह महज आठ रुपये में पड़ी थी। बस, तभी से अपसेट हैं। कार्यक्रम संस्था द्वारा उनकी शादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित था। संस्था वालों ने उनकी वर्षगांठ पर उन्हें दस रुपये की माला पहनाकर उनकी औकात दिखा दी! पिछली बार भी एक कार्यक्रम हुआ था। तब इसी संस्था के एक अन्य सदस्य को...
एक डिज़ायर की व्यथा कथा
व्यंग्य

एक डिज़ायर की व्यथा कथा

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** पिछले दस दिनों से मंत्री जी के ऑफिस के कोने में पड़े कचरे के डिब्बे में पड़ी हुई हूँ। मेरे ऊपर मेरी जैसी न जाने कितनी अबला बहनें गिरी पड़ी हैं। न जाने कितने बेसहारा भाई-सरीखे सिफारिशों के लेटर, इनविटेशन, ग्रीटिंग्स, और ज्ञापन मेरे ऊपर गिर-गिरकर मुझे दबाए जा रहे हैं। साँस लेना मुश्किल हो गया है। दो दिन से कचरा उठाने वाला भी नहीं आया। मेरी आखिरी इच्छा है कि कम से कम इस घुटन से बाहर होकर किसी कचरा निस्तारण प्लांट में जाकर रीसायकल हो जाऊँ, कुछ देश के काम आ सकूँ। इससे बढ़िया तो मुझे सड़क पर फेंक देता। किसी कबाड़ वाले को रद्दी में बेच देता, कम से कम किसी खोमचे वाले के समोसे के लिए प्लेट का काम कर जाती। किसी बच्चे की कागज की नाव बनकर सड़क के गड्ढों में बह जाती, भले ही थोड़ी देर के लिए ही सही...
गणतंत्र दिवस
व्यंग्य

गणतंत्र दिवस

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** सर्दी की कड़कड़ाती ठंड में खिड़की के बाहर देख रहा हूँ। अलसुबह उनींदे से बच्चे अपनी स्कूल यूनिफ़ॉर्म में रिक्शों पर लदे स्कूल जा रहे हैं। यूँ तो सर्दियों में स्कूल का समय दोपहर बाद का होता है, खासकर सरकारी स्कूलों में, लेकिन गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने का समय सुबह का ही होता है। गणतंत्र की स्वर्णिम भोर की किरणों में झंडा फहराना है। आसमान की ओर देखता हूँ। घना कोहरा छाया है, कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा। सूरज पिछले सात दिनों से सरकारी दफ्तरों की कार्यप्रणाली की तरह काम कर रहा है- ऑफिस खुले से हैं, पर ऑफिसर गायब हैं। ऐसे ही आसमान खुला सा है, बस सूरज गायब है। कम से कम नेता की तरह तो दिखे, जो अपने चुनाव क्षेत्र से गायब होकर दिल्ली में तो नजर आता है। सूरज भी न, दोपहर में सीधे माथे पर चढ़ता है, थोड...
बदला-बदला बसंत
व्यंग्य

बदला-बदला बसंत

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** "हाँ जी दादा, इस बार क्या लिख रहे हैं बसंत पर? भाई वाह, क्या लिखते हैं आप!" ये हैं वयोवृद्ध कवि माखनलाल जी "रसिक", जिनकी रसिक आँखें अब धुंधली पड़ गई हैं, कानों से सुनाई कम देने लगा है, हाथ काँपते हैं, लेकिन आज भी बड़े जोर-शोर से लिखते हैं। खासकर उनकी बसंत पर लिखी कविताओं के तो सब दीवाने हैं। सब कौन? जी, वही सब—शहर के कुछ गिने-चुने कवियों की संस्था में पधारे सभी कविगण, जो श्रोता और वाचक, दोनों की भूमिका निभाते हैं। यह संस्था हर साल बसंत पर एक काव्य गोष्ठी आयोजित करती है। बड़े श्रद्धाभाव से माँ सरस्वती के चरणों में अपनी रचनाएँ समर्पित करने वाले ये कवि न जाने जीवन के कितने बसंत पार कर चुके हैं, लेकिन कभी बसंत को सच में देखा नहीं। पर इनकी कल्पनाशीलता... वाह! ग़ज़ब! भँवरे का गुंजन, पलाश के फ...
आखिर नाक का सवाल
व्यंग्य

आखिर नाक का सवाल

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** इस विचित्र दुनिया में, जहां हर चीज़ की अपनी एक खास पहचान होती है, वहां "नाक" ने भी अपनी एक अनोखी जगह बना ली है। अरे, यह वह नाक नहीं है जो चेहरे के बीचोबीच शान से बैठी रहती है, बल्कि यह तो उस नाक का किस्सा है जो आजकल समाज में हर जगह अपना रंग जमाए बैठी है। किसी जमाने में नाक सिर्फ सांस लेने और खुशबू महसूस करने का जरिया हुआ करती थी, लेकिन कालांतर में इसने कुछ ऐसे रूप धारण कर लिए हैं कि बस, पूछो मत! कहीं यह "नाक का सवाल" बनकर समाज में इज़्ज़त की नाव को समाज की अपेक्षाओं के भंवर जाल में डुबोने से बचाती है, तो कहीं "नाक के बाल" बनकर ज़िंदगी की जटिलताओं में उलझाती नज़र आती है। कहीं नाक कट जाने के डर से न जाने कितने गरीबों के दो वक्त के चूल्हे की रोटी ठंडी हो जाती है। अब आप ही बताइए, जब कोई आपक...
अफ़सरनामा
व्यंग्य

अफ़सरनामा

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** अफ़सर नाम का प्राणी वह है, जो दफ्तरों में पाया जाता है। वैसे तो सरकारी, अर्ध-सरकारी, और गैर-सरकारी सभी दफ्तरों में यह पाया जाता है। कुछ अर्जित, कुछ जबरन, कुछ जुगाड़ू, और कुछ कबाड़ी-हर प्रकार के अफ़सर होते हैं। अफ़सर काम नहीं करते, काम की चिंता करते हैं। गधे की तरह जिम्मेदारियों का बोझ ढोते हैं-जिम्मेदारी काम करवाने की और साथ में काम की चिंता का बोझ उठाने की। इनका कोई समय नहीं होता; ये समय और स्थान से परे, ब्रह्मस्वरूप होते हैं। ये ऑफिस के कण-कण और जड़- चेतन में विराजमान रहते हैं। इसलिए कुर्सी पर दिख सकते हैं, नहीं भी दिख सकते हैं, या दिखते हुए भी नहीं दिख सकते हैं और नहीं दिखते हुए भी दिख सकते हैं। अफ़सर को कभी भी नौकर मत समझिए। इनके चाल-ढाल और रंग-ढंग सब अलग और जुदा-जुदा होते हैं। ये त...
शादी में रूठे फूफाजी
व्यंग्य

शादी में रूठे फूफाजी

डॉ. मुकेश ‘असीमित’ गंगापुर सिटी, (राजस्थान) ******************** फूफाजी, जिन्हें "रिटायर्ड जीजाजी" के उपनाम से भी जाना जाता है। इनका नाम लेते ही दिमाग में एक विशेष प्राणी की छवि उभर आती है। आप और मैं, हम सभी इस रिश्ते का जामा या तो पहन चुके हैं या पहनने वाले हैं। अब क्या कहें, इनके कारनामे ही कुछ ऐसे होते हैं जो इन्हें सभी रिश्तों में एक अलग पहचान देते हैं। अब शादी समारोह को ही ले लीजिए, इसमें फूफाजी की एक अलग ही रामायण, एक अलग ही गाथा होती है। उनकी चिरकाल से स्थिर भाव-भंगिमाएँ, जो उनके मुखमंडल पर विराजमान रहती हैं, उनकी चाल-ढाल और उनके मुखारविंद से निकले कुछ सनातनी जुमले-इन्हीं से आप उन्हें शादी में दूर से ही पहचान सकते हैं। उनकी उम्र की निचली सीमा लगभग 45 वर्ष होती है और ऊपरी सीमा का कोई अंत नहीं। मुँह और नथुने फुलाए हुए, दोनों हाथ पीछे बाँधे, बढ़े ...