Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: दादू महाराज

आर्यावृत षट्दर्शन साधु मंडल में दादू महाराज राष्ट्रीय सचिव मनोनीत
धार्मिक

आर्यावृत षट्दर्शन साधु मंडल में दादू महाराज राष्ट्रीय सचिव मनोनीत

भोपाल। गजासिन शनि धाम इंदौर के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर दादू महाराज को आर्या वृत्त षट्दर्शन साधु मंडल में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनयन किया गया। भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ५-६ दिसंबर २०२० राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय संयोजक महंत रविन्द्र दास महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत गरीबदास महाराज द्वारा दादू महाराज को, शॉल श्रीफल भेंटकर मनोनयन पत्र दिया गया, पीतांबरा मंदिर भोपाल में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में महामंडलेश्वर शंकर दास महाराज, महंत पवन सुतदास, महामंडलेश्वर राम भूषण दास, महंत गीता दास सहित भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर, विधायक पी.सी. शर्मा सहित सौ से अधिक साधु संत उपस्थित थे। राष्ट्रीय संयोजक महंत रविन्द्र दास महाराज ने राष्ट्रीय सचिव के साथ ही प्रदेश मंत्री का भी अतिरिक्त प्रभार दादू महाराज को सौंपा। मनोनयन पर सांसद शंकर लालवानी ,विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोल...
गजासीन शनि मंदिर के स्थापना महोत्सव में होगा अ.भा. कवि सम्मेलन
धार्मिक, साहित्यिक

गजासीन शनि मंदिर के स्थापना महोत्सव में होगा अ.भा. कवि सम्मेलन

जन्मोत्सव पर निशक्त, दिव्यांगो को होगा वस्त्रों एवं अन्न का दान रीवा, झारखंड, मनावर, कुक्षी, उज्जैन, अमझेरा, धार, महू, इंदौर के करीब २२ कवि करेंगे रचना पाठ इन्‍दौर। उषा नगर स्थित इंदौर के एकमात्र गजासीन शनि मंदिर का नवम स्थापना महोत्सव १७-१८ जनवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर अधिष्ठाता महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्य किए जाएंगे। मंदिर की अलका घुघरे ने जानकारी में बताया कि १७ जनवरी को सुबह ध्वज पूजन होगा जिसके बाद उसे मंदिर के शिखर पर बदला जाएगा। उसके बाद रुद्राभिषेक पारद शिवलिंग पर किया जाएगा। शनि देव का भी विभिन्न तेलों से, शनि देव के मंत्रो के उच्चारण के साथ तेल अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद हवन होगा। संध्या समय शनि देव को 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया जायेगा। १७ जनवरी को ही रात्रि 8 बजे से भजन गीत-संगीत की महफिल सजेगी। प्रसिद्ध गायिक...