Thursday, May 9राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गजासीन शनि मंदिर के स्थापना महोत्सव में होगा अ.भा. कवि सम्मेलन

जन्मोत्सव पर निशक्त, दिव्यांगो को होगा वस्त्रों एवं अन्न का दान
रीवा, झारखंड, मनावर, कुक्षी, उज्जैन, अमझेरा, धार, महू, इंदौर के करीब २२ कवि करेंगे रचना पाठ

इन्‍दौर। उषा नगर स्थित इंदौर के एकमात्र गजासीन शनि मंदिर का नवम स्थापना महोत्सव १७-१८ जनवरी को भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर अधिष्ठाता महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक कार्य किए जाएंगे। मंदिर की अलका घुघरे ने जानकारी में बताया कि १७ जनवरी को सुबह ध्वज पूजन होगा जिसके बाद उसे मंदिर के शिखर पर बदला जाएगा। उसके बाद रुद्राभिषेक पारद शिवलिंग पर किया जाएगा। शनि देव का भी विभिन्न तेलों से, शनि देव के मंत्रो के उच्चारण के साथ तेल अभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद हवन होगा। संध्या समय शनि देव को 56 भोग का प्रसाद का भोग लगाया जायेगा। १७ जनवरी को ही रात्रि 8 बजे से भजन गीत-संगीत की महफिल सजेगी। प्रसिद्ध गायिका सपना केकरे अपने साथियों के साथ सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। साथ ही शिष्यों द्वारा अपने गुरु महामंडलेश्वर दादू महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। स्थापना महोत्सव के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। १८ जनवरी को रात्रि ७ बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन हिंदी रक्षक मंच द्वारा आयोजित किया जाएगा। हिंदी रक्षक मंच के संस्थापक कवि पवन मकवाना ने जानकारी देते हुए बताया कि रीवा, झारखंड, मनावर, कुक्षी, उज्जैन, अमझेरा, धार, महू, इंदौर के करीब २२ कवि इसमें अपनी रचना पाठ करेंगे एवं हिंदी रक्षक मंच द्वारा उत्कृष रचनाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।। कवि सम्मलेन में सभी आम जन व श्रोता आमंत्रित है कवि सम्मेलन सभी के लिए खुला रहेगा। कवि सम्मेलन का संचालन शरद जोशी शलभ करेंगे।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *