Sunday, November 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

अम्मा बाबू के चरणों में

प्रेम नारायण मेहरोत्रा
जानकीपुरम (लखनऊ)
********************

अम्मा बाबू के चरणों में,
शत-शत अर्पित नमन हमारा।
आदरणीय बड़े भैया ने,
हम सब के जीवन को संवारा।
अम्मा बाबू के…

पारिवारिक दायित्व पड़े तो,
लिपिकीय सेवा को स्वीकारा।
पर स्नातक लक्ष्य न छोड़ा,
तो ईश्वर ने दिया सहारा।
अम्मा बाबू के…

उनके पदचिन्हों पर चलकर,
पोस्टग्रेजुएट लक्ष्य बनाया।
इष्ट कृपा ने साथ दिया तो,
हमने हर एक लक्ष्य को पाया।
हम सब के आदर्श है भैया,
ये ही है सौभाग्य हमारा।
अम्मा बाबू के…

अम्मा ने संघर्ष सिखाया,
बाबू जी ने ईमानदारी।
पूर्ण आत्मविश्वास जग गया,
नहीं कोई भी बाजी हारी।
ट्रैफिक अप्रेन्टिस पद भर्ती,
समय से हरेक प्रमोशन पाया।
सबको समुचित मान दिया,
और खुद चमके जैसे *ध्रुवतारा* ।
अम्मा बाबू के…

बहुत कठिन था बचपन सबका,
पर उसने मजबूत बनाया।
लक्ष्य किए निर्धारित खुद ही,
कर्मठता ने सफल बनाया।
वरद हस्त भैया का सिर पर,
ये ही परम सौभाग्य हमारा।
जन्मे सभी किराए के घर,
ईश्वर ने घर दे के संवारा।
अम्मा बाबू के…

परिचय :- प्रेम नारायण मेहरोत्रा
निवास : जानकीपुरम (लखनऊ)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *