
छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
आनंद विहार (दिल्ली)
********************
मैंने आंखों में कल को देखा है
गिरती बूंद में सिंधु लहराते देखा है
चेहरे की हर इक झुर्री में
जीवन यात्रा के लेखा जोखा है
सूनी आंखें, मुस्काते चेहरों पे
बस धोखा ही धोखा है
क्यूंकि मैंने प्याले में
उठता तूफान देखा है
रिश्ते खून के कब टूटते पर
रिश्तों में गरमाहट कहाँ है
लहू को लहू से बांधे रखे
वो डोर फक्कड़ मिलती कहाँ है
पर चहुँ दिश जग में
रिश्ते टूटते देखा है
कतिपय संशय, विकार विषय
मानव मन में खौल रहे हैं
उमड़-घुमड़ मेघ महत्वाकांक्षा के
जीवन में जहर घोल रहे हैं
फिर भी निशी आगोश मे
प्राची की लाली देखा है
किसे भान स्वाभिमान का
सब अभिमान में लड़ते हैं
दया कहाँ, सब स्वनाम हेतु
बस स्वांग दान का करते हैं
फिर भी खुली आंखों से
सपनों को देखा है
जीवन और जीने की चाहत में
मात्र पतली सी एक रेखा है
छिप-छिप रोये मनवा पर
सबने उन्हें हंसते देखा है
परंतु जीवन नाम पर
पल-पल मरते देखा है
मैंने उन आंखों में
कल को देखा है
परिचय :- छत्र छाजेड़ “फक्कड़”
निवासी : आनंद विहार, दिल्ली
विशेष रूचि : व्यंग्य लेखन, हिन्दी व राजस्थानी में पद्य व गद्य दोनों विधा में लेखन, अब तक पंद्रह पुस्तकों का प्रकाशन, पांच अनुवाद हिंदी से राजस्थानी में प्रकाशित, राजस्थान साहित्य अकादमी (राजस्थान सरकार) द्वारा, पत्र पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में नियमित प्रकाशन, राजस्थानी लोक गीतों के लिए प्रसिद्ध कंपनी “वीणा कैसेटस” के दो एलबमों में सात गीत संगीतबद्ध हुये हैं।
सम्मान : “राजस्थानी आगीवान” सम्मान से सम्मानित
श्री गंगानगर के सृजन साहित्य संस्थान का सृजन साहित्य सम्मान व
सरदारशहर गौरव (साहित्य) सम्मान व अनेक अन्य सम्मानरा
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻
















