
आशा शर्मा
धरमपुरी, इंदौर (मध्य प्रदेश)
********************
सबसे बड़ा धन संतोष धन,
यह बिरला ही जान पाया।
भौतिक विज्ञान के युग में,
मन का सागर बढ़ता जाता।
गाड़ी, बंगला, सब कुछ पाया,
पर उसे सजाने का अब,
सबने शौक सुझाया।
संतोष कहां बिरला ही जान पाया।
निशदिन नया सृजन करना
फिर नवीन इच्छा का जगना।
मन यूं ही आगे आगे बढ़ता,
नित नए उत्पाद सुझाता है।
संतोष धन बिरला
ही समझ पाता है।
धन दौड़-दौड़
कर खूब कमाया,
हर एक भौतिक सुख जुटाया।
संतानों को योग्य बनाया,
अब सोचा बहुत सुख पाया।
संतोष धन बिरला
ही समझ पाता है।
बच्चों के साथ
समय बिताना,
जो पल भागदौड़ में
नहीं पाया उसे पाना है।
विचार बस विचार रह गया,
बच्चों का मन
आगे दौड़ रहा है।
संतोष धन बिरला
ही समझ पाता है।
आज समझ में
कुछ-कुछ आया,
पहला सुख निरोगी काया,
वह तो धन कमाने में गंवाया है।
अब ईश्वर के समर्पण में,
मन बुद्धि को स्थिर बनाया है।
ईश्वर कृपा से जो मिला,
उसका जब मोल जाना है ।
हरि शरण में ही संतोष पाया,
जीवन का अर्थ वहीं
समझ पाता है।
इसीलिए कहा है।
संतोष धन से बड़ा
कोई धन, नहीं है।
जिसे बिरला ही
समझ पाता है।
हरि अनंत, हरि
व्यापक सर्वत्र समाना
परिचय : आशा शर्मा
पति : श्रीहनुमान प्रसाद शर्मा
निवासी : धरमपुरी सांवेर रोड इंदौर (मध्य प्रदेश)
सम्प्रति : शिक्षिका हायरसैकैंडरी स्कूल
साहित्यिक परिचय : कविता, भजन, लघुकथा, लेख, आदि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं। शिक्षण कार्य में निबंध लेखन किया है।
अन्य : विश्व रचनाकार मंच, शारदा साहित्य मंच, मनपसंद हास्य योग कला साहित्य मंच, शब्दसागर समूह, शुभ संकल्प समूह, आदि मंचों पर निरंतर लेखन कार्य। एवं पूर्व में आडियो कैसेट के लिए लेखन। अंतरराष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अयोध्या मंच, पर संचालन, शुभ संकल्प समूह प्रकाशन से एवं अनेक मंचों से श्रेष्ठ लेखन के लिए सम्मानित।
प्रकाशन : “मैं कणिका मेरी कथा” आत्मकथा का प्रकाशन।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।
कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻
