Sunday, November 29राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

चिलमन

प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
मंडला, (मध्य प्रदेश)
********************

गोरी चिलमन में रहे, रहती तब ही लाज।
उसको सम्मानित करे, तो ही सकल समाज।।

चिलमन की महिमा बहुत, जानें सारे लोग।
मर्यादा में है भव्यता, रखो बनाकर योग।।

चिलमन में तो धर्म है, परंपरा की धूप।
लगता आकर्षक बहुत, अगर छिपा हो रूप।।

चिलमन में है दिव्यता, गरिमा का आवेग।
सदा मान इसका रखो, दो समाज को नेग।।

दुल्हन चिलमन में रहे, तो लगती अभिराम।
उसकी काया सोहती, ले विशेष आयाम।।

चिलमन कभी न हेय है, कभी नहीं जंज़ीर।
सदा हया की मानना, इसको तुम तस्वीर।।

सदा पद्मिनी लाजमय, प्रखर रूपसी जान।
चिलमन अंगीकार कर, बनी ख़ास लो जान।।

चिलमन सदा प्रणम्य है, धारण करे रिवाज़।
जो धारण करता इसे, उस पर मुझको नाज़।।

परिचय :- प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे
जन्म : २५-०९-१९६१
निवासी : मंडला, (मध्य प्रदेश)
शिक्षा : एम.ए (इतिहास) (मेरिट होल्डर), एल.एल.बी, पी-एच.डी. (इतिहास)
सम्प्रति : प्राध्यापक व विभागाध्यक्ष इतिहास/प्रभारी प्राचार्य शासकीय जेएमसी महिला महाविद्यालय
प्रकाशित रचनाएं व गतिविधियां : पांच हज़ार से अधिक फुचकर रचनाएं प्रकाशित
प्रसारण : रेडियो, भोपाल दूरदर्शन, ज़ी-स्माइल, ज़ी टी.वी., स्टार टी.वी., ई.टी.वी., सब-टी.वी., साधना चैनल से प्रसारण।
संपादन : ९ कृतियों व ८ पत्रिकाओं/विशेषांकों का सम्पादन। एम.ए.इतिहास की पुस्तकों का लेखन
सम्मान/अलंकरण/ प्रशस्ति पत्र : देश के लगभग सभी राज्यों में ७०० से अधिक सारस्वत सम्मान/ अवार्ड/ अभिनंदन। म.प्र.साहित्य अकादमी का अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड (५१०००/ रु.)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻😊💐💐💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *