पत्नी और वाय-फॉय
बाल कृष्ण मिश्रा
रोहिणी (दिल्ली)
********************
घर में आते ही ऐसा
जाल बिछाती है,
अच्छे-भले जीवन का
डेटा खा जाती है।
मुफ़्त का हॉटस्पॉट
समझकर पास आए थे,
उम्र भर "अनलिमिटेड प्लान”
का बिल चुकाते हैं।
रेंज में रहो तो पूछताछ
सुबह-शाम होती है,
रेंज से बाहर जाओ तो
इमरजेंसी एलान होती है।
चैट दोस्तों से करो, तो
इसके पास तुरंत 'OTP' जाता है,
आधी रात को भी पति का
'बायोमेट्रिक अंगूठा' लग जाता है।
सोचा था 'Incognito Mode' में
जाकर ज़रा चैन से जिएँगे,
ये वो डेंजरस हैकर है जो डिलीटेड
चैट भी स्क्रीनशॉट बनाकर लाता है!
हर कॉल, हर मैसेज का
ऑडिट हो जाता है,
घर का ड्रॉइंग रूम ही
जाँच आयोग बन जाता है।
इसकी मेमोरी ऐसी कि
दुनिया दंग रह जाए,
दस साल पुरानी गलती भी
तारीख़ सहित याद आ जाए।
मोबाइल पर मुस्कुराओ तो
केस नया बन जाता है,
“इतनी खुशी किस बात की?”
प्र...

