वंदे मातरम्
मीना भट्ट "सिद्धार्थ"
जबलपुर (मध्य प्रदेश)
********************
आज कह दो शान से है जान वंदे मातरम्
देश के हर लक्ष्य का संधान वंदे मातरम्
देश की मिट्टी है चंदन शीश तुम धारो इसे
हमसे जो करवा दे सब बलिदान वंदे मातरम
चीर दो दुश्मन को और ग़द्दार को तुम दो सज़ा
आज कर दो जंग का ऐलान वंदे मातरम्
बाल गंगाधर तिलक का स्वप्न है साकार अब
अब हमारे देश का अभिमान वंदे मातरम्
याद कर लो तुम शहीदों ने किया उत्सर्ग जो
अपनी आज़ादी की है पहचान वंदे मातरम्
पर्व है गणतंत्र लहराता तिरंगा नभ में है
आओ सब मिल कर करें जयगान वन्दे मातरम्
विश्व नतमस्तक हुआ सम्मुख हमारे देश के
आओ बच्चों हम करें गुणगान वंदे मातरम्
परिचय : मीना भट्ट "सिद्धार्थ"
निवासी : जबलपुर (मध्य प्रदेश)
पति : पुरुषोत्तम भट्ट
माता : स्व. सुमित्रा पाठक
पिता : स्व. हरि मोहन पाठक
पुत्र : सौरभ भट्ट
...

