Monday, May 20राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: राजेश कुमार शर्मा “पुरोहित”

धरती का बढ़ता तापमान
कविता

धरती का बढ़ता तापमान

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राजस्थान) ******************** तवे सी जलती है धरती बढ़ रहा तापमान है। इंसान ने मतलबपरस्ती में काटे वृक्ष अनेक हैं।। भूमंडलीकरण के कारण पृथ्वी गर्म हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे व चट्टाने खिसक रही है।। हरियाली धरती की खत्म होती जा रही दोस्तों। वन संपदा जल सम्पदा सारी खत्म हो रही है।। जंगली जीव जंतु अब गिनती के ही दिखते हैं। पक्षियों की प्रजातियां लुप्त होती जा रही है।। खग कलरव अब सुनाई नही देता आसपास। बागों में कोयल व चिड़ियों की चहचहाहट।। मोर का नृत्य करना दादुर के बोलने के स्वर। अब कहीं कहीं सुनाई देता है बाग बगीचो में।। धरती के बढ़ते तापमान का कारण औधोगिकरण। बढ़ते वाहन प्रदूषण पेड़ों का लगातार कम होना।। हरियाली के स्थान पर बंजर भूमि के ऊसर मैदान। सूखे दरख्तों की संख्या बढ़ते जाना वर्षा कम होना।। वातावरण में जहरीली गैसों क...
अंकिता ने किया लगातार ६० मिनिट नृत्य
गुण श्रेष्ठता, संगीत

अंकिता ने किया लगातार ६० मिनिट नृत्य

भवानीमंडी। देश की कत्थक नृत्य की उभरती नृत्यांगना अंकिता वाजपेयी ने २९ अप्रैल विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर घर पर ही शाम ७ से ८ बजे (६० मिनट) तक लगातार बिना रूके कोरोना जागरूकता व कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में फेसबुक लाइव पर नृत्य प्रस्तुति दी। चेहरे पर वही ताजगी रही। अंकिता वाजपेयी ने नृत्य प्रस्तुति से पूर्व कहा कि सारे देश को कहना है सबको घर पर रहना है, करो नमस्ते, मोदी जी हमारे, जीतेगा इंडिया, घर पर ही रहो ना, कोरोना से डरो ना, देश अपना होगा प्रकाशवान, मैं देश नहीं मिटने दूँगा, ये मत कहो खुदा से, कोरोना फैल जाता हैं जैसे अनेक कोरोना जागरूकता गीतो पर नृत्य प्रस्तुति दी।   आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल...
आराधना के स्वर
कविता

आराधना के स्वर

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** विद्या की देवी माँ शारदे से आराधना करता हूँ। मैं दो हाथ जोड़कर बस प्रार्थना करता हूं।। मेरी कलम मैं ताकत दे। शब्दों का खजाना दे।। मैं गरीबों का दर्द बांट सकूँ। अपनी कलम से भला कर सकूं।। जो काम नहीं करते कलम से। ओर गरीब दम तोड़ देता बेचारा।। ऐसे लोगों के जख्म भर सकूँ। मां पैनी कलम बने ऐसी ताकत दें।। मेरे शब्दों से दूसरों को हौंसला मिले। जो भी मुझसे मिले दिल से गले मिले।। माँ सुर में इतनी मिठास दें कि जो सुनें निहाल हो जाएं। कटे जन्म के बंधन और जीवन संवर जाए।। नव सृजन करूँ नव पथ चलूँ। नवीन कदम बढ़ते जाएं।। . परिचय :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी क...
कवि राजेश पुरोहित विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित
साहित्यिक

कवि राजेश पुरोहित विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित

भवानीमंडी :- साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली की ओर से २२ दिसम्बर रविवार को इंदौर में आयोजित काव्यमेध समारोह में देश के विभिन्न हिस्सों से साहित्य सेवा से जुड़ी महान हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्थानीय नगर के कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को विद्यावाचस्पति (डॉक्ट्रेट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया किया। पुरोहित ने बताया उन्हें यह सम्मानोपाधि सुदीर्घ हिन्दी सेवा सारस्वत साधना सामाजिक साहित्य एवं कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों शैक्षिक प्रदेयों महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय प्रतिष्ठा के आधार पर साहित्य संगम संस्थान की अकादमिक परिषद की अनुशंसा पर प्रदान की गई। समारोह में पुरोहित के कर कमलों से संस्थान से प्रकाशित कृतियाँ काव्यमेध एवम वसुधैव कुटुम्बकम का विमोचन भी किया गया। उन्होंने बताया कि समारोह में साहित्य सेवा से जुड़े देश के विभिन्न हिस्सों ...
मूर्खमेव जयते युगे युगे
साहित्य

मूर्खमेव जयते युगे युगे

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** पुस्तक समीक्षा कृति :- मूर्खमेव जयते युगे युगे लेखक :- विनोद कुमार विक्की प्रकाशक :- दिल्ली पुस्तक सदन शाहदरा,नई दिल्ली पृष्ठ:-११९ संस्करण :- प्रथम २०२० समीक्षक :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" देश के ख्यातिनाम व्यंग्यकार विनोद कुमार विक्की अपनी पैनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं। प्रस्तुत व्यंग्य कृति मूर्खमेव जयते युगे युगे के सारे लेख सामाजिक विसंगतियों व जीवन की विभिन्न समस्याओं से जुड़े हैं। राजनीति शिक्षा साहित्य जगत में सामयिक हलचल की पोल खोलते हैं। इस कृति का पहला व्यंग्य तेरी मेरी भौं भौं से लेकर अंतिम व्यंग्य स्वेदशी दीपावली तक पढ़ने से मेरे मस्तिष्क में सहसा आया कि आज का इंसान इतनी भागदौड़ करता है फिर भी उसके जीवन मे शांति नहीं है। आदमी क्या क्या जुगाड़ नहीं करता है। तेरी भौं भौं मेरी म्याऊं में नेताओ के झूंठे वादे ...
पहला प्यार
कविता

पहला प्यार

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** खून के खत से शेर चार लिखा था। मैंने पहला-पहला प्यार लिखा था।। रात को जब सोया था जी भर कर। तेरे चेहरे पर मेरा इजहार लिखा था।। छत पर तेरा आना और मुस्कराना। दिल पर तेरा मैंने इंतज़ार लिखा था। भुला नहीं पाया मैं पहली मुलाकात। जब अजनबी पर एतबार लिखा था।। न जाने कौन सा शुभ वक़्त था दोस्त। राजेश का रब ने मुक्कदर लिखा था।। . लेखक परिचय :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७...
सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ : पुस्तक समीक्षा
साहित्य

सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ : पुस्तक समीक्षा

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** पुस्तक समीक्षा कृति :- सकारात्मक अर्थपूर्ण सूक्तियाँ प्रकाशक :- अयन प्रकाशन , नई दिल्ली लेखक :- हीरो वाधवानी मूल्य :-३००/- पृष्ठ :-१६७ समीक्षक :- राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित" प्रस्तुत कृति लेखक ने अपनी माँ लीला बाई व पुत्र हैरी वाधवानी को समर्पित की है। अजमेर राजस्थान में जन्में का कार्य स्थल मनीला फिलीपींस है। आपने अभी तक अदबी आइनो, प्रेरक अर्थपूर्ण कथन और सूक्तियाँ, सकारात्मक विचार कृतियाँ लिखी है। आज कई लेखक गीत ग़ज़ल कविताएं कहानियां लिखकर संकलन निकाल रहे है परंतु हीरो वाधवानी जी नद सूक्तियों प्रेरक प्रसंगों को छपवा कर एक बेहतरीन कृति पाठको तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस कृति के सम्बंध में बालकवि बैरागी, डॉ. पुष्पलता अधिवक्ता उच्च न्यायालय, कवि दादू प्रजापति, वन्दना वाणी, मीनाक्षी सिंह, उमाप्रसाद लोधी, हरि शर्मा सहि...
कोमल किसलय (काव्य संग्रह) : पुस्तक समीक्षा
पुस्तक समीक्षा, साहित्य

कोमल किसलय (काव्य संग्रह) : पुस्तक समीक्षा

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** पुस्तक समीक्षा कृति :- कोमल किसलय (काव्य संग्रह) लेखक :- ग्यारसीलाल सेन प्रकाशक :- सुधाकर साहित्य समिति, झालावाड़ (राजस्थान) मूल्य :-१२५/- पृष्ठ :- ८९ समीक्षक :- राजेश कुमार शर्मा"पुरोहित" झालावाड़ राजस्थान के वरिष्ठ कवि एवम साहित्यकार विचारक, चिंतक ग्यारसीलाल सेन ख्यातिनाम लेखक है। आपने अपनी काव्य कृतियों से राष्ट्र में अलग ही पहचान बनाई है। नवोदित कवियों के आप प्रेरणा स्रोत हैं। प्रस्तुत कृति कोमल किसलय काव्य संग्रह उनके पिता श्री किशनलाल जी व माता केशर देवी को समर्पित कृति है। मुखावरण बहुत सुन्दर है। सेन के ट्रेवल पिक्चर्स, अभिव्यक्ति का आत्मदान, आदि निबन्ध संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आपकी रचनाएँ राष्ट्र की पत्र पत्रिकाओं में नियमित छपती है। प्रस्तुत कृति की भूमिका देश के सुप्रसिद्ध कवि बालकवि बैरागी जी ने लिखी है ज...
कौमी एकता का दीप जलाइये
कविता

कौमी एकता का दीप जलाइये

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** आइये कौमी एकता का दीप जलाइये। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई एक हो जाइये।। राष्ट्र के विकास की बात को समझाइये। जाति मजहब पन्थ के फसाद भूल जाइये।। एक रंग खून का है सभी को ये बताइये। यूँ ही व्यर्थ की लड़ाई में वक्त न बिताइये।। विविधता में एकता का दिव्य संदेश फैलाइये। अखण्डता व एकता की फिर मिसाल बनाइये।। एक महाशक्ति हिन्दुस्तान को फिर से बनाइये। हर हाथ को रोजगार कैसे मिले सबको बताइये।। गीता बाइबिल कुरान गुरुग्रंथ सबको पढ़ाइये। मानव को अब थोड़ी सी इंसानियत सिखाइये।। वसुधैव कुटुम्बकम की सब में भावना जगाइये। मानव धर्म है सबसे ऊँचा दिल मे इसे बसाइये।। . लेखक परिचय :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित कर...
धुंध में लिपटी राजधानी
आलेख

धुंध में लिपटी राजधानी

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ********************   दीपावली के तीन दिनों बाद हमारे देश की राजधानी दिल्ली धुंध के काले आवरण से ढँक चुकी थी।दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों से प्रदूषण की दर बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार १६०० बड़े शहरों में दिल्ली प्रदूषण में सबसे आगे हैं। भारत मे दिल्ली के अलावा ग्वालियर व रायपुर में भी वायु प्रदूषण अधिक है। वायु प्रदूषण से दिल्ली में २.२ मिलियन और पचास फीसदी बच्चे फेफड़ों सम्बधी बीमारी से ग्रसित है। दिल्ली पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड ने हालात गम्भीर होते देख मेडिकल इमरजेंसी घोषित की है।आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर को पार करते हुए ४५० से ऊपर पहुंच गया जो कि अब तक का सबसे अधिक है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों में कुछ दिनों तक छुट्टियां घोषित कर दी है। बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को हृदय रोग, स्ट्रोक, स्वास से सम्बन्धी पर...
ये माटी के दीपक धरा रोशन कर दे
कविता

ये माटी के दीपक धरा रोशन कर दे

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** तिमिर को जीत कर आलोक कर दे। ये माटी के दीपक धरा रोशन कर दे।। तू तूफानों से घबराया न कभी भी रे। तू अज्ञान को अंतर्मन से दूर कर दे।। खिला दे रोशनी में मुरझे चेहरों को। तू खिलखिलाता अब चेहरा कर दे।। उदास है जो युवा खोए खोए से हैं। उनकी ज़िंदगी मे अब उजाले कर दे।। तेरी रोशनी में पतंगें दौड़े चले आते। उन पतंगों के परों में जरा जान भर दें।। उजालों की सबको चाह है यहाँ बेशक। तू अमावस को भी धवल निशा कर दे।। जो बड़ी आस कर हाथों में तुम्हें थामें। उन हाथों की लकीरों को रोशन कर दें।। . लेखक परिचय :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्...
दीपावली मिलन का त्योहार है
आलेख, निबंध

दीपावली मिलन का त्योहार है

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ********************   कार्तिक मास की अमावस्या को हम प्रतिवर्ष दीपावली का त्योहार मनाते हैं। भगवान श्री रामचन्द्र जी चौदह वर्ष के वनवास के बाद वापस इसी दिन अयोध्या लौटे थे। इसी खुशी से अयोध्या की प्रजा ने घी के दीप जला कर रोशनी की थी। भगवान के अवध पधारने के लिए उनका स्वागत सत्कार अगवानी की थी। दीपावली प्रकाश का त्योहार है। व्यक्ति अपने आप मे एक प्रकाश है। लोग इस दिन मिठाइयां बांटते है। खुशी मनाते हैं। नये वस्त्र पहनते हैं।सारे दुख दर्द भूल जाते हैं।पटाखे चलाते हैं। धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजन करते हैं।ऐश्वर्य सुख समृद्धि की कामना करते हैं। इस त्योहार पर बैलों गायों के साथ पशुधन की पूजा भी की जाती है। आज के दिन बुद्धिमत्ता का प्रकाश सबके भीतर होता है।जीवन का उत्सव लोग खुशी से मनाते हैं।धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी की पूजा कर लोग समृद्धि ...
फिर से मोहब्बत का दिया जला दें
कविता

फिर से मोहब्बत का दिया जला दें

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** आओ हम आपसी रंजिश मिटा दे। फिर से मोहब्बत का दिया जला दें।। पाक रहे हम गंगाजल की तरह से। रगों में सिर्फ अपने भारत बसा दें।। सरहदें यूँ ही कायम रहे सदियों से। सारे हिन्दुस्तान को जन्नत बना दें।। गाँधी कलाम का वतन है प्यारा ये। आओ इसे रोशन कर जगमगा दें।। मजहबी फसाद से तबाही है होती। अब इंसानियत को मजहब बना दें।। . लेखक परिचय :- राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी जिला झालावाड़ राजस्थान आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.comपर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०...
सौभाग्यवती स्त्रियोँ का पर्व करवा चौथ
आलेख, धर्म, धर्म-आस्था

सौभाग्यवती स्त्रियोँ का पर्व करवा चौथ

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** हिंदुओं का पवित्र त्योहार करवा चौथ सम्पूर्ण देश मे कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक  सभी महिलाएं करवा चौथ का व्रत अवश्य करती है। उनमें बड़ी श्र्द्धा व विश्वास उत्साह के साथ सौभाग्यवती स्त्रियां इस पर्व को मनाती हैं। इस पर्व को होई अष्टमी  या तीज की तरह ही उल्लास से मनाया जाता है। पति की दीर्घायु व  अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। दिन भर उपवास रखकर रात में चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद  ही भोजन का विधान है। अपने परिवार में प्रचलित परम्परा के अनुसार ही करवा चौथ महिलाएं मनाती है।लेकिन निराहार बिना जल ग्रहण किये दिन भर महिलाएं उपवास रखती है। चन्द्रोदय होने पर पूजा करती है। अर्ध्य देती है। फिर आंक में अपने पति का ...
यादों का गुलदस्ता …
आलेख, स्मृति

यादों का गुलदस्ता …

राजेश कुमार शर्मा "पुरोहित" भवानीमंडी (राज.) ******************** मिसाइल मेन देश के प्रसिद्ध अभियन्ता व भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम साहब का जन्म १५ अक्टूबर १९३१ को धनुष कौड़ी ग्राम रामेश्वरम तमिलनाडु में हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में जन्मे थे। इनके पिताजी मछुआरों को नाव किराये पर देने का काम करते थे। इनके पिता का नाम जैनुलाब्दीन अधिक पढ़े लिखे नही थे। अब्दुल कलाम सयुंक्त परिवार में रहते थे। संयुक्त परिवार में सदस्य कितने थे इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कलाम साहब के पांच भाई व पांच बहने थी घर मे तीन परिवार रहा करते थे। अब्दुल कलाम पर इनके पिताजी का बहुत प्रभाव पड़ा। वे चाहे पढ़े लिखे नहीं थे लेकिन उनके दिए संस्कार उनके काम आए। पांच वर्ष की आयु में कलाम को रामेश्वरम की पंचायत के प्राथमिक विद्यालय में भर्ती कराया गया। उनके शिक्षक सोलोमन ने उनसे कह...