Thursday, November 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

Tag: जुगल किशोर त्रिपाठी

हँसते जख्म
कविता

हँसते जख्म

जुगल किशोर त्रिपाठी झाँसी (उत्तरप्रदेश) ******************** जब भी जीवन में होता, संघर्ष, जख्म बन जाते हैं।1212 उर-मन के घाव कह जाते हैं।। कुछ पाया है, कुछ खोया है, कुछ हाथों से फिसल गया। पाकर भी पा सका न मैं कुछ, कुछ झोली में सिमट गया।। कभी हँसी अरु कभी रूदन था, कभी सोच अति आतुरता। कभी व्यग्रता मन-उर भारी, कभी नहीं कोई चिन्ता।। संघर्षों में मैंने सीखा, आगे ही बढ़ते जाना। धीरे-धीरे घाव मिट गये, रहे जख्म न, मुस्काना।। आज कभी मेहनत करता हूँ, हँसते जख्म साथ देते। जीवन पथ पर आगे बढ़ने, को सदैव प्रेरित करते।। परिचय :- जुगल किशोर त्रिपाठी निवासी : बम्हौरी, तह.- मऊरानीपुर, जनपद- झाँसी (उत्तरप्रदेश) घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है। राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित कर...