
जुगल किशोर त्रिपाठी
झाँसी (उत्तरप्रदेश)
********************
जब भी जीवन में होता,
संघर्ष, जख्म बन जाते हैं।1212
उर-मन के घाव कह जाते हैं।।
कुछ पाया है, कुछ खोया है,
कुछ हाथों से फिसल गया।
पाकर भी पा सका न मैं कुछ,
कुछ झोली में सिमट गया।।
कभी हँसी अरु कभी रूदन था,
कभी सोच अति आतुरता।
कभी व्यग्रता मन-उर भारी,
कभी नहीं कोई चिन्ता।।
संघर्षों में मैंने सीखा,
आगे ही बढ़ते जाना।
धीरे-धीरे घाव मिट गये,
रहे जख्म न, मुस्काना।।
आज कभी मेहनत करता हूँ,
हँसते जख्म साथ देते।
जीवन पथ पर आगे बढ़ने,
को सदैव प्रेरित करते।।
परिचय :- जुगल किशोर त्रिपाठी
निवासी : बम्हौरी, तह.- मऊरानीपुर, जनपद- झाँसी (उत्तरप्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻
