
डॉ. विजय गुप्ता “मुन्ना”
दुर्ग (छत्तीसगढ़)
********************
जीवन किताब आपकी, लिखना अपने हाथ।
ना जाने कब किस घड़ी, छूटे कागज साथ।।
जीवन पथ का हाल तो, लगता खुद को गूढ़।
लिख सके ये अन्य कभी, कोशिश करके ढूंढ।।
प्रभु लीला कहना इसे, चलती रही रफ्तार।
काज निपटते आज के, कल की भूले धार।।
गलत नेक जब जब हुआ, निश्चय जानो आप।
कपूर सम खुशियां सभी, टिक जाता संताप।।
अगर मित्रवत रिश्ते सभी, लाते हैं नजदीक।
कुछ साजिश की मार से, लेखनी हुई सटीक।।
अनुभव वाले भार की, बहुत विचित्र तासीर।
खुद कलम ही सिद्ध करे, कैसी है तकदीर।।
समस्या की अवहेलना, अड़चन भी दिन दून।
हौसले से मुकाबला, स्वयं को ही सुकून।
गैर बहुत इतरा गए, छांव पिता की दूर।
अनुपम साहस ढूंढते, वो होते मशहूर।।
कटुता के अंदाज ने, तोड़े थे अरमान।
सहनशील सुजान का, सुंदर रहे जहान।।
लेखन में भी इस तरह, मिलता गया सुकून।
या तो पद लेना नहीं, अथवा रखो जुनून।।
बलिहारी उस समय की, निश्चित ही पाबंद।
हर संग्रह नाम समय पे, अदभुत है आनंद।।
रिश्ता सागर बूंद का, लघुतम और विशाल।
बाती तो रौशन करे, अंधकार की चाल।।
तपे सांच की आंच में, होता बहुत निखार।
हरपल हमदम संग यदि, संगत पर बलिहार।।
सदैव विपदा ही नहीं, खुशियां भी पतवार।
अल्प ढंग सहयोग को, नमन किया हर बार।।
बहाने खुद से न किए, लिखना है ये बोल।
मुन्ना चाहत दफन बहुत, खोल सके तो खोल।।
परिचय :- डॉ. विजय कुमार गुप्ता “मुन्ना”
जन्म : १२ मई १९५६
निवासी : दुर्ग छत्तीसगढ़
उद्योगपति : १९७८ से विजय इंडस्ट्रीज दुर्ग
साहित्य रुचि : १९९७ से काव्य लेखन, तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल जी द्वारा प्रशंसा पत्र
काव्य संग्रह प्रकाशन : १ करवट लेता समय २०१६ में, २ वक़्त दरकता है २०१८
राष्ट्रीय प्रशिक्षक : (व्यक्तित्व विकास) अंतराष्ट्रीय जेसीस १९९६ से
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।
राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻







