Thursday, November 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

ऊँचाई का भ्रम

इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
गोरखाना, नोहर (राजस्थान)
********************

अहंकार के
शिखरों पर बैठकर
जो समझते हैं कि
आसमान छू लिया,
वे भूल जाते हैं
हवाओं का रुख बदलने में
वक्त कितना कम लगता है।

पहाड़ की चोटी पर
जमी बर्फ भी
सूरज की एक किरण
से पिघलकर
बह जाती है नीचे,
नदी के वेग में खो जाने को।

ताकत के मद में चूर
महलों की मीनारें बनाने वालों,
इतिहास के पन्नों को
पलटकर देखो
धूल में मिल गए वे ताज,
जिनकी चमक से
आँखें चौंधिया जाती थीं।

ऊँचाई कोई वरदान नहीं,
वह तो परीक्षा है प्रकृति की
कि कौन संभाल पाता है खुद को
जब पाँव के नीचे से
ज़मीन खिसकने लगती है।

इसलिए बेहतर है।
ज़मीन से जुड़े रहना,
रेशम के गद्दों की बजाय
मिट्टी की सोंधी
खुशबू में बसना।
क्योंकि अंततः
सबको लौट यहीं आना है
उसी सादगी में,
उसी माटी की गोद में।

परिचय :-  इंद्रजीत सिहाग “नोहरी”
उपनाम : “नोहरी”
पिताजी का नाम : श्री भानीराम सिहाग
माताजी का नाम : कांता देवी
अर्धांगिनी का नाम : माया देवी
जन्म दिनांक : १३/०७/१९९१
सम्प्रति : शिक्षक
शिक्षा : दो बार स्नातकोत्तर, बीएड
निवासी : गोरखाना तहसील नोहर ज़िला- हनुमानगढ़ (राजस्थान)
प्रकाशित रचनाएं : “समरसता के अग्रदूत” साझा काव्य संकलन मुख्य सम्पादक, “सृजन सागर के मोती” साझा काव्य संकलन उपसंपादक, “इंद्र का जाल” प्रकाशन ज़ारी… वर्तमान में विश्व हिंदी सृजन सागर मंच के बतौर अध्यक्ष
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *