Thursday, November 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

दीपावली की खुशियां

ललित शर्मा
खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
********************

दीपोत्सव की बहार में खो जाएं
घरों की चहारदीवारी को सजाएं।।

घरों की साफ सफाई मन से कराएं
आंगन को खूब आलीशन बनाएं।।

आलीशन प्राकृतिक रौशनी बढ़ाये,
हस्तनिर्मित मिट्टी के दीपक जलाएं।।

बनाते जाएं रंगोली छवि सुंदर पाएं
प्यारी न्यारी खुशबू घर में बिखराये।।

चहारदीवारी सुहावनी सुंदर सजाएं,
रौशनी सा उमंग उल्लास जगाएं।।

उत्सव है दीपोत्सव का दीये जलाएं,
आनन्द की डुबकियाँ लगाएं।।6

तेलबाती डालकर दीपक जलाएं,
मिट्टी के दीयों की रौशनी बढ़ाये।।

परम्पराएं निभाते रहें सजगता लाएं
आधुनिकता की अंधी दौड़ से बचायें।।

उत्सव की परंपरा संस्कृति सिखाएं,
दीपोत्सव का ज्ञान, नवपीढ़ी में बढ़ाये।।

दीपावली पर ज्ञानरुपी रौशनी मन में
जगाएं धनलक्ष्मी की अनन्त वर्षा सब पाएं।।

परिचय :- ललित शर्मा
निवासी : खलिहामारी, डिब्रूगढ़ (असम)
संप्रति : वरिष्ठ पत्रकार व लेखक
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


कृपया लिंक को खोलकर रचना पढ़ें एवं कमेंट बॉक्स में अपने विचार रख कविता को लाइक करें …🙏🏻😊💐💐💐 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *