Thursday, November 12राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हरश्रृगांर के फूल

श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
********************

अपनी खुशबू से सराबोर हैं!
नम्रता में झुकना, झुक कर
धरा पर सौंदर्य बिखेरना,
मानों किसी कोरे कागज पर
मासूम बचपन ने सारे
रंग उड़ेल दिए हो !

उम्मीद की महक का
दामन थामे हुए
निशा से भोर के
मिलन की आस में
ऐसे खिले हैं जैसे निराशा
के बीच किसी ने आस्था का
दिया जलाया है!

जीवन कितना सादा-सहज
और सुन्दर है
हर फूल यही
समझाता सा है !

ना जाने किन किन
उलझनों में उलझे हम
वंचित रखते हैं खुद को
इन फ़ूलों से सजी धरा
का शृंगार देखने से !

क्यूँ ना चुरा ले थोड़ी सी
मासूमियत इन फ़ूलों से,
थोड़ी सी आराधना भोर से,
थोड़ी पवित्रता इनकी खुशबू से,
थोड़ी सी आशा इनके बसंती रंगों से,
और लिख डालें एक
परिभाषा, जीवन में
रस का स्वाद भरने की!!

परिचय :- श्रीमती क्षिप्रा चतुर्वेदी
पति : श्री राकेश कुमार चतुर्वेदी
जन्म : २७ जुलाई १९६५ वाराणसी
शिक्षा : एम. ए., एम.फिल – समाजशास्त्र, पी.जी.डिप्लोमा (मानवाधिकार)
निवासी : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
सम्मान : राष्ट्रीय हिंदी रक्षक मंच इंदौर द्वारा “जीवदया अंतर्राष्ट्रीय सम्मान २०२४” से सम्मानित
विशेष : साहित्यिक पुस्तकें पढ़ने के शौक ने लेखन की प्रेरणा दी और विगत ६-७ वर्षों से अपनी रचनाधर्मिता में संलग्न हैं।
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी रचनाएँ प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर 98273 60360 पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻 राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु हमारे चलभाष क्रमांक 98273 60360 पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *