Saturday, May 11राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आज का राशिफल २८ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी ।

📜««आज का पञ्चांग»»📜

कलियुगाब्द………………………..५१२१
विक्रम संवत्………………………२०७६
शक संवत्…………………………१९४१
मास………………………………..बैशाख
पक्ष………………………………….कृष्ण
तिथी……………………………….नवमी
संध्या ०७ .३४ पर्यंत पश्चात दशमी
रवि…………………………….उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः ०५ .५६ .२० पर
सूर्यास्त………….संध्या ०६ .५२ .३४ पर
चंद्रोदय……………रात्रि ०१ .५७ .२७ पर
चंद्रास्त……………दोप ०१ .१८ .५५ पर
सूर्य राशि…………………………….मेष
चन्द्र राशि………………………….मकर
नक्षत्र……………………………..धनिष्ठा
दुसरे दिन प्रातः ०५ .०८ पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग………………………………….शुक्ल
रात्रि ०३ .२३ पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण……………………………….तैतिल
प्रातः ०६ .१७ पर्यन्त पश्चात गरज
ऋतु…………………………………ग्रीष्म
दिन……………………………….रविवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
२८ अप्रैल सन २०१९ ईस्वी ।

☸ शुभ अंक…………………..१
🔯 शुभ रंग…………………लाल

👁‍🗨 राहुकाल :-
संध्या ०५ .१२ से ०६ .४८ तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष ०५ :१६ :४२ ०६ :५७ :०८
वृषभ ०६ :५७ :०८ ०८ :५५ :२५
मिथुन ०८ :५५ :२५ ११ :०८ :४४
कर्क ११ :०८ :४४ १३ :२४ :३३
सिंह १३ :२४ :३३ १५ :३६ :००
कन्या १५ :३६ :०० १७ :४६ :१८
तुला १७ :४६ :१८ २० :०० :३३
वृश्चिक २० :०० :३३ २२ :१६ :२१
धनु २२ :१६ :२१ २४ :२१ :३९
मकर २४ :२१ :३९ २६ :०८ :३१
कुम्भ २६ :०८ :३१ २७ :४१ :४९
मीन २७ :४१ :४९ २९ :१२ :४६

🚦 दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ चौघडिया :-
प्रात: ०७ .३५ से ०९ .११ तक चंचल
प्रात: ०९ .११ से १० .४७ तक लाभ
प्रात: १० .४७ से १२ .२३ तक अमृत
दोप. ०१ .५९ से ०३ .३५ तक शुभ
सायं ०६ .४७ से ०८ .११ तक शुभ
रात्रि ०८ .११ से ०९ .३५ तक अमृत
रात्रि ०९ .३५ से १० .५९ तक चंचल ।

📿 आज का मंत्रः
|| ॐ हिरण्यवर्णाय नमः ||

 संस्कृत सुभाषितानि :-
शुध्यति भस्मना कांस्यं नारी शीलेन शुध्यति ।
शुध्यति तपसा साधुः गृही दानेन शुध्यति ॥
अर्थात :-
कांसे का पात्र भस्म से, नारी शील से, साधु तप से, और गृहस्थी दान से शुद्ध होता है ।

🍃 आरोग्यं सलाह :-
दांतों को मोतियों की तरह ऐसे चमकाएं –

३ . दातुन
दांत साफ करने के लिए एक बहुत ही कारगर और आसान उपाय यह है कि आप एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं। इसमें रातभर दातुन को रखकर छोड़ दें। सुबह इसी दातुन का इस्तेमाल करें। इससे दांतों का पीलापन समाप्त हो जाएगा। अगर रोजाना दातुन नहीं कर सकते, तो वीक में एक बार दातुन जरूर करें। इससे न केवल दांत बल्कि मसूड़े स्वस्थ व मजबूत भी होते हैं।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
योजना फलीभूत होगी। प्रभावशाली व्यक्ति सहयोग करेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यसिद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मनोरंजन का समय मिलेगा।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सावधानी आवश्यक है। व्ययवृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
काम करते समय तथा आते-जाते समय विशेष सावधानी की आवश्यकता है। शारीरिक तथा धन हानि हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। व्यय होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। लंबी यात्रा संभव है। लाभ होगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भूमि व भवन संबंधित कोई बड़ा सौदा बड़ा लाभ दे सकता है। प्रतिद्वंद्वियों से तालमेल बैठ सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से काम होंगे। धन प्राप्ति में सुगमता होगी।

👩🏻‍🦱 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
किसी पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। संगीत व चित्रकारी आदि रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी। मेहनत अधिक होगी। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
समाजसेवा में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। बिगड़े काम बनेंगे। घर-बाहर सभी ओर सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। धनार्जन होगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
घर में मेहमानों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त होगी। प्रसन्नता व उत्साह में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नए मित्र बनेंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कोई बड़ा खर्च हो सकता है। आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनहानि की आशंका है। मित्रों के सहयोग से चिंता में कमी होगी।

🐠 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। भाग्य की अनुकूलता रहेगी। किसी लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्रसन्नता में वृद्धि करेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। जल्दबाजी न करें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर कॉल करके सूचित अवश्य करें … और अपनी खबरें, लेख, कविताएं पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.hindirakshak.com सर्च करें…🙏🏻

आपको यह कविता अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और खबरों के लिए पढते रहे hindirakshak.com  कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक के ब्राडकॉस्टिंग सेवा से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३ ६०३६० सेव के लें फिर उस पर अपना नाम और प्लीज़ ऐड मी लिखकर हमें सेंड करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *