Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

आज का राशिफल १५ अप्रैल सन २०१९

📜««आज का पञ्चांग»»📜

कलियुगाब्द……………………..5121
विक्रम संवत्…………………….2076
शक संवत्……………………….1941
मास…………………………………चैत्र
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………..दशमी
प्रातः 07.08 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय………….प्रातः 06.07.29 पर
सूर्यास्त………….संध्या 06.47.14 पर
चंद्रोदय……………दोप 02.39.11 पर
चंद्रास्त……………रात्रि 03.05.47 पर
सूर्य राशि……………………………मीन
चन्द्र राशि…………………………..सिंह
नक्षत्र………………………………..मघा
रात्रि 03.57 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग………………………………….गंड
रात्रि 01.34 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण……………………………….गरज
प्रातः 07.08 पर्यन्त पश्चात वणिज
ऋतु………………………………..बसंत
दिन……………………………..सोमवार

🇬🇧 आंग्ल मतानुसार :-
15 अप्रैल सन 2019 ईस्वी ।

👁‍🗨 राहुकाल :-
प्रात: 07.44 से 09.18 तक ।

🌞 उदय लग्न मुहूर्त :-
मेष 06:07:49 07:48:14
वृषभ 07:48:14 09:46:32
मिथुन 09:46:32 11:59:51
कर्क 11:59:51 14:15:39
सिंह 14:15:39 16:27:07
कन्या 16:27:07 18:37:25
तुला 18:37:25 20:51:40
वृश्चिक 20:51:40 23:07:28
धनु 23:07:28 25:12:46
मकर 25:12:46 26:59:38
कुम्भ 26:59:38 28:32:56
मीन 28:32:56 30:03:52

🚦 दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें।

☸ शुभ अंक………………..3
🔯 शुभ रंग………………लाल

⚜ चौघडिया :-
प्रात: 06.10 से 07.44 तक अमृत
प्रात: 09.18 से 10.52 तक शुभ
दोप. 02.00 से 03.34 तक चंचल
अप. 03.34 से 05.08 तक लाभ
सायं 05.08 से 06.42 तक अमृत
सायं 06.42 से 08.08 तक चंचल ।

📿 आज का मंत्र :-
॥ ॐ नीलकंठाय नम: ॥

🎙 संस्कृत सुभाषितानि :-
गोदुग्धं वाटिकापुष्पं विद्या कूपोदकं धनम् ।
दानाद्विवर्धते नित्यमदानाच्च विनश्यति ॥

अर्थात :
दान करने से (हर प्रकार की समृद्धि जैसे..) गाय का दूध, बाग के फूल, विद्या, कूए का पानी और धन (इत्यादि) नित्य बढते रहते हैं, पर अदान से ये सब नष्ट होते हैं ।

🍃 आरोग्यं :-
शतावरी के फायदे –

6. शक्ति वर्धक –
शतावरी हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है। इसके लिए शतावरी के पत्तों का रस दो चम्मच दूध में मिलाकर पीना चाहिए।

7. पेशाब में खून –
अगर आपके पेशाब में खून आता है तो आपको शतावरी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे आपके पेशाब में खून आने की समस्या ठीक हो जाएगी।

8. प्रदर रोग –
नियमित रूप से तीन दिन तक शतावरी का चूर्ण लगभग पांच से दस ग्राम की मात्रा में शुद्द घी में डालकर चाटने से प्रदर रोग से मुक्ति मिल जाएगी।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को उत्साह व प्रसन्नता से कर पाएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी पुरानी व्याधि के उभरने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। भागदौड़ अधिक रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आराम के साधनों पर व्यय होगा।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भ्रमण की इच्‍छा रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ होगा।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।

👩🏻‍🦱 राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोई आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद में भाग न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुका हुआ पैसा जैसे एरियर, कमीशन व किराया आदि प्राप्त हो सकता है। नया काम मिल सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। धनार्जन होगा।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। भाग्य का साथ रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सहयोग से काम बनेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की इच्छा रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। किसी व्यक्ति से बेबात बहस हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। धनार्जन होगा। व्यापार ठीक चलेगा।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। किसी सरकारी कार्यालय में अटका काम मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।

🐠 राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
किसी तरह की झंझट में न पड़ें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो

आप भी अपनी ख़बरें कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु हिंदी में टाईप करके हमें divyotthan17@gmail.com पर मेल कीजिये मेल करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३६०३६० पर कॉल करके सूचित अवश्य करें … और अपनी खबरें, लेख, कविताएं पढ़ें अपने मोबाइल पर या गूगल पर www.divyotthan.com सर्च करें…🙏🏻

आपको यह राशिफल अच्छा लगे तो SHARE जरुर कीजिये और खबरों के लिए पढते रहे divyotthan.com  शहर व देश विदेश, खेल, राजनीति आदि की खबरें अपने मोबाइल पर प्राप्त करने हेतु दिव्योत्थान के ब्राडकॉस्टिंग सेवा से जुड़ने के लिए अपने मोबाइल पर पहले हमारा नम्बर ९८२७३६०३६० सेव के लें फिर उस पर अपना नाम और प्लीज़ ऐड मी लिखकर हमें सेंड करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *