Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

छल-कपट

डॉ. संगीता आवचार
परभणी (महाराष्ट्र)
********************

छल-कपट दुनिया के देखते रहते हो!
क्या आज कल तुम सोये हुए रहते हो?
क्या तुम्हारी रूह जरा भी नहीं कांपती?
घनघोर अन्याय के प्रत्यक्ष दर्शी होते हो!
क्या कर बैठे हो दुर्योधनों से मिली भगत?
या हफ्ता वसूली की आ गयी तुमपे भी नौबत?
तुम्हारा अस्तित्व दिखता नहीं आज कल,
भेड़ियों से बचने की चल रही है मशक्कत!
द्रौपदी कितनी और जुएं मे है हारनी?
कितनी गांधारी को आँखों पे है पट्टी बांधनी?
गिरधारी आँख कब खुलेगी तुम्हारी?
कितने महाभारत की मंशा और है बाकी?
जाग जा… कर दे कुछ ऐसी अब करनी,
राक्षसों की कर दे अब खत्म तू कहानी!
या तो फिर कह दे तू दुनिया मे है नहीं,
तेरे पास किसी समस्या का हल नहीं!

परिचय :- डॉ. संगीता आवचार
निवासी : परभणी (महाराष्ट्र)
सम्प्रति : उप प्रधानाचार्य तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष, कै सौ कमलताई जामकर महिला महाविद्यालय, परभणी महाराष्ट्र
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *