Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

शांतिदूत बन जायेंगे

डाॅ. सुधा चैहान ‘‘राज’’
इंदौर (म.प्र.)

********************

भारत के दो वीरों ने….. नया इतिहास रच डाला
देश की एकता तोड़ रही, उस धारा को बदल डाला।।

अब भी स्वार्थ की डाली पर, कुछ विषधर ऐसे लिपटे हैं
जो अपने विषदंतों से, हरदम जहर उगलते हैं।।

देश की एकता अखंडता उनको रास नहीं आई
सीमा पर जब हुई शांति उनकी तबीयत घबराई।।

राजनीति की रोटियां अब, वो किस तंदूर में सेंकेंगे
भोली-भाली जनता पर अब कैसे दंगा थोपेंगे।।

केशर की क्यारी में देखो अमन चैन लहराये है
अब अच्छे दिन आयेंगे, ये नैना स्वप्न दिखाये है।।

धरती का स्वर्ग कश्मीर हमारी सचमुच जन्नत बन जायेगी
डल के पानी में कश्ती अब गीत विकास के गायेगी।।

हर बच्चे को शिक्षा होगी, हर घर में रोटी होगी
जन जन को न्याय मिलेगा, नहीं आतंकी गोली होगी।।

तीनों रंग तिरंगे के अब शांति संदेश सुनायेंगे
कश्मीर से कन्या कुमारी तक भारत एक बतायेंगे।।

धर्म निरपेक्षता नारा हमारा लोकतंत्र सिद्धांत हमारा
विश्वगुरू भारत को बनाकर जग में शांति लायेंगे।।

हम शांति दूत बन जायेंगे, राज शांति दूत बन जायेंगे।
घर घर अलख जगायेंगे हम शांति दूत बन जायेंगे।।

हम शांति दूत बन जायेंगे…..

.

परिचय :-  डाॅ. सुधा चैहान ‘‘राज’’
पति – श्री राजेन्द्र सिंह चैहान
निवासी – इंदौर (म.प्र.)
शिक्षा – मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र व शिक्षाशास्त्र से, स्नातक, इतिहास में डबल एम. ए, संस्कृत से एम. ए.योगाचार्य, वेदाचार्य एवं सनातन कर्मशास्त्र में डिप्लोमा, बाल मनोविज्ञान कांउसलर।
प्रकाशित पुस्तकों की संख्या – १० प्रकाशित रचनाओं की संख्या – २३० लगभग व साझाा संकलन ३० है।
सम्मान का विवरण – तुलसी साहित्य अकादमी पुरूस्कार भोपाल, विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति की उपाधि, गीता इंटरनेशनल सोशायटी अमेरिका से बेस्ट राइटर अवार्ड, टाइम इंडिया न्यूज लखनउ से ‘मैं हूं बेटी अवार्ड २०१७’, राष्ट्रीय बाल साहित्य शोध कल्याण केन्द्र भोपाल से सम्मान व पुरूस्कार, अखिल हिन्दी साहित्य सभा नासिक से पुस्कार व सम्मान। अब तक राष्ट्रीय व प्रदेशिक स्तर पर पैंतीस सम्मान, अलंकरण, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार।
आकाशवाणी से लगातार प्रसारण,


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिंदी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिंदी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिंदी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिंदी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिंदी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *