Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हद कर दी आपने

रमेशचंद्र शर्मा
इंदौर मध्य प्रदेश

********************

 सारा माल हजम,
कुछ तो करो शरम,
नोट लगे छापने,
हद कर दी आपने !
खोटे तुम्हारे करम,
माल उड़ाते गरम,
कमा रखा था बाप ने,
हद कर दी आपने !
कुछ तो पालो धरम,
भ्रष्टाचारी घोर चरम,
पीढ़ियां लगेगी धापने,
हद कर दी आपने !
मत पालो अब वहम,
पापी नारकी बेशरम,
क्या डस लिया सांप ने,
हद कर दी आपने !
प्रभु की मार बड़ी मरम,
किसी दिन बिकेंगे हरम,
फिर लगोगे यहीं कांपने,
हद कर दी आपने !
हिस्सा खाते दूसरों का,
पाप घड़ा भरा अपनों का,
जल्दी कंडे लगोगे थापने,
हद कर दी आपने !
बगुला भगत बनते हो,
स्वांग मदारी धरते हो,
माला लगते जापने,
हद कर दी आपने !

परिचय : रमेशचंद्र शर्मा
निवासी : इंदौर मध्य प्रदेश
घोषणा पत्र : प्रमाणित किया जाता है कि रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं फोटो के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिन्दी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें … और अपनी कविताएं, लेख पढ़ें अपने चलभाष पर या गूगल पर www.hindirakshak.com खोजें…🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा जरुर कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉🏻  hindi rakshak manch 👈🏻 … हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *