Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Tuesday, July 21राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

तेरी खूबी

संध्या नेमा
बालाघाट (मध्य प्रदेश)
********************

निज की लेखनी से कहती है,
अपने दिल की एक एक बात।
मन में तेरे भय न किसी का,
करती सदा है हक़ की बात।।

डरती नहीं अंधेरों से भी,
न करती डरने की बात।
सच्चा पथ अपनाकर कहती,
दिन को दिन व रात को रात।।

मेरे साथ तू हर पल रहती,
हमराही सा मिलता साथ।
मेरे मष्तिष्क में है बसती,
अपनों संग रहती है साथ।।

दोस्तों पर यदि आता संकट,
सदा तू बांटे उनका हाथ।
अपना खास समझती सबको,
हर पल देती सबका साथ।।

तेरे मन में केवल रहती,
हरदम अपनों की परवाह।
तू ही सदा निकाला करती,
उत्तम पथ चलने की राह।।

तू पी जाती है दुख अपने,
खुशियां बांटे सबके संग।
तू प्रभु का वरदान है लगती,
खुद व सबको भरे उमंग।।

तेरे सब विचार अलबेले,
चिंता मुक्त हो जाते अपने।
तू हरदम करती प्रयास है,
सब अपनों के सच हों सपने।।

नन्हे परिंदों की खातिर ही,
तेरे मन बसती है चाह।
उन्हें गगन में उड़ने हेतु,
सदा दिखाती है तू राह।।

परिचय : संध्या नेमा
निवासी : बालाघाट (मध्य प्रदेश)
घोषणा : मैं यह शपथ पूर्वक घोषणा करती हूँ कि उपरोक्त रचना पूर्णतः मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *