Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

गणतंत्र दिवस

सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************

आओ मिलकर तिरंगा लहरायें,
गणतंत्र दिवस की शान बढायें |
तिरंगे की महत्ता को समझाकर,
आओ मिलकर तिरंगा लहरायें ||
सुभाषचंद्र ने यह पहले लहराया,
आओ मिलकर……

भारत वासियों को हम समझायें |
संविधान हमारा लागू हुआ था,
गणतंत्र दिवस पर बतलायें ||
आओ मिलकर…

असंख्य बलिदानों का परिणाम,
समाया है तिरंगे में बतलायें |
चरखे का ही नहीं परिणाम,
भारत को हम ये समझायें ||
आओ मिलकर……

सुखदेव-भगतसिंह-राजगुरु-राजगुरु के,
महाबलिदान कभी न भुलायें |
बलिदान चन्द्र शेखर आजाद का,
राष्ट्र ये कभी भी न भुलाये ||
आओ मिलकर……

स्वतंत्रता मिली असंख्य शहीदों के,
बलिदानों से ये पहले समझायें |
तभी लिख पाये संविधान हम,
यात्रा गणतंत्र की समझायें ||
आओ मिलकर…..

तिरंगे की मर्यादा को नवभारत,
सदा सत्यनिष्ठा से समझाये |
इससे छल कपट करने वाले,
न बचपायेंगे ये भी समझायें ||
आओ मिलकर….

आओ मिलकर तिरंगा लहरायें,
गणतंत्र दिवस की शान बढायें |
आओ मिलकर तिरंगा लहरायें,
गणतंत्र दिवस की शान बढायें ||
आओ मिलकर….

परिचय :- सुरेश चन्द्र जोशी
शिक्षा : आचार्य, बीएड टीजीटी (संस्कृत) दिल्ली प्रशासन
निवासी : विनोद नगर (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *