Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Thursday, July 23राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मेरे जीवन की आधार प्रिये

सुरेश चन्द्र जोशी
विनोद नगर (दिल्ली)
********************

गृहस्थी में ये वर्ष पच्चीस प्रिये,
बनाये जग ने सुधामय हो |
मिले जग को शतावृतसुधा,
तन मन तुम्हारा निरामय हो ||
मेरे जीवन की आधार प्रिये,
रजत वर्ष मंगलमय हो…..
पंथी बन एकाकीपथ के हम,
किया शिव ने प्रशस्तमय हो |
रहे एकाकी दोनों साथ हम,
किये सिद्धांत तो दृढमय हो ||मेरे जीवन….
नहीं स्पर्धा धनियों कोई,
हैं आदर्श हमारे धनमय हो |
बने रहे हैं हम परस्पर धन,
इसीसे जीवन सुखमय हो ||मेरे जीवन….
सुता सुत तेरे शिवाशीष,
लधूनाशीष उभयोंपर हो |
देंगे हम दोनों इन्हें आशीष,
लधूनाशीष हम दोनों पर हो ||मेरे जीवन…..
दिखाए लधूनेश्वर वानप्रस्थ मार्ग,
अब गृहस्थ मार्ग अमृतमय हो |
बनी रहे महादेव लधून की अनुकम्पा,
जीवन तुम्हारा शतायुमय हो ||
जीवन तुम्हारा शतायुमय हो,
सौभाग्य तुम्हारा अखण्डमय हो |
मेरे जीवन की आधार प्रिये,
रजत वर्ष मंगलमय हो ||
“रजत वर्ष मंगलमय हो, रजत वर्ष मंगलमय हो”

परिचय :- सुरेश चन्द्र जोशी
शिक्षा : आचार्य, बीएड टीजीटी (संस्कृत) दिल्ली प्रशासन
निवासी : विनोद नगर (दिल्ली)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि मेरी यह रचना स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…..🙏🏻. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *