Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

हिन्दी भारत की शान

अनुराधा प्रियदर्शिनी
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)

********************

हिंदी की बोली में मिठास है
सबको अपनी सी लगती है
सात सुरों में झंकृत होती हिन्दी
सबके मन को भाती हिन्दी

अंग्रेजी शिक्षा बनी है जरूरत
ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बड़ी
नयी पीढ़ी के बच्चों को बताना
हिन्दी से उनका रिश्ता है गहरा

हिन्दी हमारे भारत की शान है
भारतीयों का अभिमान हिन्दी
सहज सरल हमारी भाषा हिन्दी
देवनागरी लिपि में लिखी जाती

वैज्ञानिकता से परिपूर्ण है हिन्दी
हर देश की अपनी एक भाषा है
हमारे भारत की पहचान हिन्दी
हिन्दुस्तान के माथे की है बिंदी

चौदह सितंबर के इस शुभ अवसर
एक संकल्प हम सबको करना है
हिन्दी का खूब प्रचार प्रसार करना
हिन्दी को विश्व जगत में फैलाना है

हमारी मातृभाषा है प्यारी हिन्दी
जन-जन की भाषा हमारी हिन्दी
अब तक है राज भाषा हमारी हिन्दी
राष्ट्र भाषा पद पर इसको बिठाना है

परिचय :- अनुराधा प्रियदर्शिनी
निवासी : प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)
घोषणा पत्र : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *