Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Wednesday, July 22राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

भगत सिंह को दिल करे प्रणाम

प्रतिभा दुबे
ग्वालियर (मध्य प्रदेश)

********************

कोटि-कोटि नमन है शहीद तुझे,
मन पर हस्ताक्षर ले मातृभूमि का,
करते रहे सदा देश की सेवा तुम
मिट गए पर झुके नहीं गैरों के आगे
करते हुए इस समाज का कल्याण ।।

अपने से विचारों से ला दी थी तुमने,
युवाओं में क्रांति आजादी के नाम की
हर घर एक भगत हो रहा था तैयार
सत्य सभी को दिखलाया देश हित में,
ऐसे भगत को हैं कोटि-कोटि प्रणाम ।।

ना भूलेंगे हम तुम्हारी शहादत कभी
कैसे किया तुमने मातृभूमि का सम्मान,
ऊंच-नीच का भेद नहीं था तुमको कभी,
सिखलाया हंसकर जीना सबको गले लगाकर
किया सभी से सदैव भगत ने प्रेम अपार ।।

गुलामी की जंजीरों से करना थे बस
तुमको स्वतंत्र इस देश में सभी के विचार
इसीलिए हर मार्ग चुना सावधानी से
स्वतंत्रता की खातिर करते गए तुम
साथ लेकर सबको ही अपना काम ।।

तुम्हारे बलिदान को व्यर्थ नहीं समझा हमने,
अंग्रेजों की सत्ता को हिला दिया भारत में
अपने देश की खातिर दे दिया सबका बलिदान
तुम्हारे ही देश हित के लिए किए गए प्रत्येक कार्य
पूर्ण स्वतंत्रता आखिर तुम्हारे विचारों से ही पाई हैं ।।

परिचय :-  श्रीमती प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
निवासी : ग्वालियर (मध्य प्रदेश)
उद्घोषणा : मैं यह प्रमाणित करती हूँ कि सर्वाधिकार सुरक्षित मेरी यह रचना, स्वरचित एवं मौलिक है।

आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *