Notice: Function wp_get_inline_script_tag was called incorrectly. Unable to set inline script data. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 7.0.0.) in /home4/hindim8d/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Monday, August 3राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर आपका स्वागत है... अभी सम्पर्क करें ९८२७३६०३६०

मैं खुद पर अमल नहीं करता हूं

किशन सनमुखदास भावनानी
गोंदिया (महाराष्ट्र)
********************

मैं लोगों को बहुत ज्ञान बांटता हूं
उदाहरण सहित नसीहतें देता हूं
सचेत रहने की सलाहें देता हूं
पर मैं खुद पर अमल नहीं करता हूं

खास व्हाट्सएप ग्रुप में अच्छी पोस्ट
डालने की सलाह देता हूं
डर्टी बातें मीडिया में नहीं देखने
की बातें जोर देकर बोलता हूं
पर मैं खुद उस पर अमल नहीं करता हूं

आध्यात्मिक वाणी वाचन बहुत करता हूं
संगत को अमल करने की सलाह देता हूं
बुरी चीजों से दूर रहने को बोलता हूं
पर मैं खुद उस पर अमल नहीं करता हूं

भाषणों में मैं विकास की बातें बहुत करता हूं
याद से मेरे चिन्ह पर ठप्पा लगाने को कहता हूं
जनता जनार्दन हित की बातें बहुत करता हूं
पर मैं खुद उस पर अमल नहीं करता हूं

समाज को प्रगति पथ पर चलने को कहता हूं
उत्साह से उच्च पद कायम करने कहता हूं
गरीबों की सेवा करने सबको उत्साहित करता हूं
पर मैं खुद उस पर अमल नहीं करता हूं

मिलकर राष्ट्र निर्माण करने की बात करता हूं
संस्थापक होने की डींगें बहुत हांकता हूं
जनसेवा में सेवा करने की सलाह देता हूं
पर मैं खुद उस पर अमल नहीं करता हूं

परिचय :- किशन सनमुखदास भावनानी (अभिवक्ता)
निवासी : गोंदिया (महाराष्ट्र)
शपथ : मेरे द्वारा यह प्रमाणित किया जाता है कि मेरी यह रचना पूर्णतः मौलिक, स्वरचित और अप्रकाशित हैं।


आप भी अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपने परिचय एवं छायाचित्र के साथ प्रकाशित करवा सकते हैं, राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच पर अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, आदि प्रकाशित करवाने हेतु अपनी कविताएं, कहानियां, लेख, हिंदी में टाईप करके हमें hindirakshak17@gmail.com पर अणु डाक (मेल) कीजिये, अणु डाक करने के बाद हमे हमारे नंबर ९८२७३ ६०३६० पर सूचित अवश्य करें …🙏🏻

आपको यह रचना अच्छी लगे तो साझा अवश्य कीजिये और पढते रहे hindirakshak.com राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच से जुड़ने व कविताएं, कहानियां, लेख, आदि अपने चलभाष पर प्राप्त करने हेतु राष्ट्रीय  हिन्दी रक्षक मंच की इस लिंक को खोलें और लाइक करें 👉 👉 hindi rakshak manch  👈… राष्ट्रीय हिन्दी रक्षक मंच का सदस्य बनने हेतु अपने चलभाष पर पहले हमारा चलभाष क्रमांक ९८२७३ ६०३६० सुरक्षित कर लें फिर उस पर अपना नाम और कृपया मुझे जोड़ें लिखकर हमें भेजें…🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *